
Bulandshahr News : यूपी के बुलंदशहर में पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी है. सिकंदराबाद के सीओ भास्कर मिश्रा ने बताया कि देर रात को गुलावठी पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में पश्चिमी उत्तर प्रदेश का 10 हजार रुपए का इनामी कुख्यात लुटेरा सलीमुद्दीन उर्फ शाहबुद्दीन पैर में पुलिस की गोली लगने से लंगड़ा हो गया. पुलिस ने बदमाश के कब्जे से तमंचा कारतूस बाइक आदि बरामद की है। घायल लुटेरे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
गुलावठी में 2 माह पहले की थी लूट, पुलिस ने ठोक डाला
सिकंदराबाद के सीओ भास्कर मिश्रा ने बताया कि बीती रात्रि को थाना गुलावठी पुलिस व स्वाट टीम की सिकन्द्राबाद अन्डरपास पर संदिग्ध व्यक्तियो और वाहनो की चैकिंग कर रही थी तभी एक बाइक पर सवार संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया जिसको रुकने का इशारा किया गया, नही रुका बल्कि बाइक को तेजी से ग्राम नत्थूगढ़ी की तरफ मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा. बदमाश का पीछा कर रही पुलिस टीम ओर बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी, पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया, घायलावस्था में गिरफ्तार बदमाश की पहचान सलीमुद्दीन उर्फ शाहबुद्दीन उर्फ साहब उर्फ साला वकील उर्फ मौ.साहिल पुत्र कमरूद्दीन निवासी लाला मोहम्मदपुर मौ. वादीपुरा थाना कंकरखेड़ा जनपद मेरठ के रुप में हुई हैं जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बदमाश के कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस व बाइक बरामद हुई है.
सीओ ने बताया कि सलीमुद्दीन शातिर किस्म का लुटेरा है. जिसके द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर दिनांक 06.07.2025 को थाना गुलावठी क्षेत्रान्तर्गत निर्माणाधीन तेवतिया कालोनी में लूट की घटना कारित की गयी थी।इस लुट में वांछित चल रहा था. बुलंदशहर पुलिस द्वारा ₹10000 का इनाम घोषित था पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में एक दर्जन से अधिक संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं.