
यूपी के बुलंदशहर के अहमदगढ़ से कल से लापता दिव्यांशी(4) की हत्या कर दी गई। मासूम बच्ची का शव नरौरा थाना क्षेत्र में गंग नहर किनारे कच्ची गीली बालू में दबा हुआ बरामद हुआ है। मृतका की मां ने 5 लोगों पर मासूम बच्ची को अगवा कर हत्या करने का शक जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। नरौरा थाना पुलिस ने बच्ची के शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
बेटी का कहीं सुराग नहीं मिला
बुलंदशहर जनपद के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र निवासी सीमा देवी पत्नी स्व.राकेश की 4 वर्षीय पुत्री दिव्यांशी सोमवार को घर के बाहर खेल रही थी कि अचानक रहस्यमय तरीके से गायब हो गई। सीमा ने बताया कि जब बेटी का कहीं सुराग नहीं मिला तो मामले।की जानकारी अहमदगढ़ थाने पहुंचकर मौजूद पुलिस कर्मियों को दी। पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू कर दी मगर कहीं नहीं मिली। बुधवार को मासूम दिव्यांशी का शव नरौरा थाना क्षेत्र स्थित एक गैंग नहर किनारे गीली बालू/मिट्टी में दबा मिला।
खुदाई करा बच्ची का शव बरामद
इलाके के लोगों से पूछताछ के बाद नरौरा थाना प्रभारी ने बताया कि शव खुले में ओडा लोगों ने मंगलवार को देख, जाना कि बच्ची के शव को जानवर न खाए इसीलिए दबा दिया। बुधवार को पुलिस ने खुदाई करा बच्ची का शव बरामद कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। बेटी की हत्या पर मां का रो रो कर बुरा हाल है। बार बार बेटी के गुनहगारों को फांसी देने की मांग करती रही। नरौरा थाने में मृतक की मां सीमा देवी उर्फ लाली निवासी अहमदगढ़ ने 5 लोगों पर मासूम को अगवा कर हत्या का अंदेशा जताया है। हालांकि पुलिस मामले को जांच में जुटी है।