.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3Da807688f-3e46-4156-86f8-9ffe265d4d06&w=3840&q=75)
Bulandshahr News : आपसी पुरानी रंजिश के चलते चोला के गांव खानपुर में बीती रात जमकर गोलीबारी हुई. जिसमें गांव का ही एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई वही कुछ लोग गंभीर है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. थाना चोला क्षेत्र के गांव खानपुर में शनिवार देर रात गोलीकांड की वारदात हुई है। बताया जा रहा है कि दो पक्षों के बीच पुरानी आपसी रंजिश के चलते झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने फायरिंग कर दी.
गोली लगने से थाना ककोड़ निवासी सोनू शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा साथी बंटी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही एसएसपी दिनेश कुमार सिंह सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं. पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है.
गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी है और फायरिंग में शामिल लोगों की तलाश की जा रही है।एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नही जाएगा.