Bulandshahr News: पुलिस ने मुकेश की हत्या का सफल अनावरण किया है। इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान कुम्मन उर्फ कुम्भीर और पूरन सिंह उर्फ कल्लन के रूप में हुई है। 4 नवंबर को मुकेश का शव जंगल मे पेड़ से लटका मिला था। उस समय उसकी आत्महत्या की आशंका जताई जा रही थी। लेकिन पुलिस के खुलासे में हत्या साबित हुई।
क्या है पूरा मामला
खुलासे के ब्रीफ करते हुए एसपी देहात डॉ तेजवीर सिंह ने बताया कि कुम्मन उर्फ कुम्भीर उर्फ कुम्बीर उर्फ कुंवरपाल ने पूछताछ पर बताया कि वह मृतक मुकेश के साथ अक्सर शराब पीता था। शराब पीकर मृतक उसे गंदी गंदी गालियां देता था। कुछ दिन पहले मृतक ने शराब पीकर उसे गंदी गंदी गालियां दी तथा उसके कपडे फाड दिये। जिसका उसे बहुत बुरा लगा, उसने उसी दिन मन में ठान लिया कि अगर अगली बार मुकेश ने उसे शराब पीकर गाली दी तो वह उसकी हत्या कर देगा। दिनांक 03 नवंबर को शाम के समय वह, अभियुक्त पूरन सिंह अपने दो अन्य साथियों प्रेम सिंह व नरेन्द्र उर्फ राजू उर्फ भूरा के साथ मृतक की ट्यूबवैल पर शराब पी रहे थे। शराब पीकर मृतक ने उन्हें गंदी गंदी गालियां देनी शरू कर दी।
शव को पेड़ पर लटका दिया
इसी बात को लेकर चारो ने मिलकर मृतक का मूंह दबा लिया जब वह बेहोस हो गया तो चारो मिलकर मृतक को खीचकर पेड के पास ले गये तथा मृतक के अंगौछे को उसके गले में बांधकर पेड पर लटका दिया ताकि आत्महत्या लगे। बताया कि कुम्मन उर्फ कुम्भीर उर्फ कुम्बीर उर्फ कुंवरपाल पुत्र मुंशी लाल निवासी ग्राम सालाबाद थाना छतारी बुलन्दशहर का निवासी है और पूरन सिंह उर्फ कल्लन पुत्र कमल सिंह निवासी पोखरगढी थाना जवां जनपद अलीगढ का रहने वाला है।