बुलंदशहर, जनपद बुलंदशहर में थाना छतारी क्षेत्र के चौगानपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब फेरी करने गए एक व्यक्ति को अज्ञात लोगों ने बुरी तरह पीटकर राजवाहे के पास फेंक दिया। जहां से उसे पुलिस गंभीर हालात में अस्पताल लेकर गई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसकी सूचना परिजनों को मिली तो वहाँ कोहराम मच गया.
जानकारी के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्र में फेरी का काम करने वाले युसूफ को कुछ अज्ञात लोगों ने रास्ते में रोककर बेरहमी से मारपीट की। गंभीर रूप से घायल युसूफ को हमलावर पीटने के बाद चौगानपुर के राजवाहे के किनारे फेंककर फरार हो गए। घटना की सूचना पर तुरंत पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां से गंभीर हालत के कारण उसे अलीगढ़ जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया.
इलाज के दौरान युसूफ ने दम तोड़ दिया, फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वही पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है, पुलिस की टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए सुराग जुटाए, जिस आधार पर दो संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय पुलिस बाकी आरोपियों की पहचान और घटना के कारणों की गहन पड़ताल में जुटी हुई है। पूरा मामला थाना छतारी क्षेत्र के चौगानपुर गांव का है। मृतक की परिजन सकीना ने बताया कि सुबह वह फेरी का काम करने के लिए घर से निकला था। किसी से रंजिश की बात पर हमेशा इनकार करता था। पता नही किसने हमारे घर का चिराग बुझ दिया.