.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D0cfe9153-aad2-4a72-8d7d-a40026e376a3&w=3840&q=75)
Bulandshahr News : यूपी के बुलंदशहर जनपद के डिबाई कोतवाली क्षेत्र में सब्जियों से भरी तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क किनारे ड्यूटी पर तैनात PRD के जवान सहित 4 लोगों को रौंद डाला, हादसे में एक PRD जवान की मौत हो गई जब कि 3 गंभीर रूप से घायल हो गए. सीओ शोभित कुमार ने बताया कि पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया है. घायलों को सीएचसी से हायर मैडिकल सेंटर रैफर किया गया है.
बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा
डिबाई कोतवाली क्षेत्र में स्थित पैंठ चौराहे पर शनिवार देर रात पैंठ चौराहे पर नरौरा की ओर से करेले से भरी पिकअप मैक्स डिबाई कस्बे की तरफ आ रही थी. इसी दौरान पैंठ चौराहे के निकट एक मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार पिकअप का चालक संतुलन खो बैठा और अनियंत्रित पिकअप ने सड़क किनारे खड़े चार लोगों को रौंद डाला। हादसे में ड्यूटी पर तैनात पीआरडी जवान नौरंगी लाल (55) पुत्र बलवीर सिंह, निवासी भोपतपुर थाना अनूपशहर की मौके पर ही मौत हो गई.
जब कि गवेन्द्र पुत्र बलवन्त सिंह, निवासी ग्राम तलवार डिबाई, राजेश पुत्र नरेश, निवासी उदयपुर कलां और भुवनेश कुमार निवासी डिबाई गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. अन्न फना में राहगीरों ने हादसे का शिकार लोगों को CHC पहुंचाया, डिबाई के सीओ शोभित कुमार ने बताया कि हादसे के बाद चालक पिकअप को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मृतक PRD जवान के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घायलों को हायर मैडिकल सेंटर भेजा गया है। मृतक के परिवार में कोहराम मचा है.