Bulandshahr News : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बेटे की शादी कराने के नाम पर एक सेवानिवृत्त फौजी से करीब 16 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक अपराध से की है. उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पूरे मामले की जांच कराने की अपील की है.
दो साल पहले हुई थी युवक से मुलाकात
शिकायत के मुताबिक, बुलंदशहर कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी सेवानिवृत्त फौजी रमेशचंद की करीब दो साल पहले सैदपुरा गांव निवासी एक युवक से मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच परिचय बढ़ने के बाद युवक ने रमेशचंद के बेटे की शादी के लिए रिश्ता कराने की बात कही.
अक्टूबर 2025 में तय हुआ रिश्ता
पीड़ित के अनुसार, 5 अक्टूबर 2025 को युवक ने लड़की से रिश्ते की बातचीत शुरू कराई. परिवार को लड़की पसंद आने के बाद दोनों पक्षों में रिश्ता तय हो गया। इसके बाद 26 अक्टूबर 2025 को गोद भराई की रस्म हुई. शिकायत में बताया गया है कि इस कार्यक्रम में करीब पांच लाख रुपये खर्च किए गए.
अलग-अलग मौकों पर पैसे लेने का आरोप
रमेशचंद का आरोप है कि रिश्ता तय होने के बाद लड़की के पिता और उसके फूफा सतवीर ने अलग-अलग जरूरतों का हवाला देकर उनसे रकम ली। शिकायत के अनुसार, 18 मई 2026 को लोन चुकाने के लिए फाइनेंस कंपनी के खाते में पांच लाख रुपये ट्रांसफर कराए गए.
इसके बाद 10 अगस्त 2026 को गाड़ी की किस्त के नाम पर 3,99,229 रुपये भी ट्रांसफर किए गए। वहीं, शिकायत में 13 मई 2026 को एक लाख रुपये नकद लेने और 10 अगस्त 2026 को रमेशचंद के बेटे से 78 हजार रुपये ट्रांसफर कराने का भी आरोप लगाया गया है.
ये भी पढ़ें - Rise & Fall Controversy: मारपीट के बाद शहजाद पूनावाला का बयान, बोले- ‘गिरा सकते हैं, लेकिन हरा नहीं सकते’
पुलिस से जांच और कार्रवाई की मांग
पीड़ित ने पुलिस अधीक्ष. अपराध नरेश कुमार को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पुलिस अधीक्षक अपराध ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। अब जांच के बाद ही आरोपों की पूरी स्थिति स्पष्ट होगी.