Bulandshahr News : यूपी के बुलंदशहर जनपद के के डिबाई में कल से लापता युवक भूपेंद्र की हत्या कर दी गई, ईख के खेत में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मामले की जानकारी पाकर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह और फोरेंसिक विभाग की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया. एसएसपी ने बताया कि मृतक के गले में रस्सी का फंदा पड़ा मिला है. पुलिस के हाथ कुछ साक्ष्य लगे हैं,वारदात का शीघ्र खुलासा होगा. मृतक के परिवार में कोहराम मचा है.
परिजन बोले.. भूपेंद्र को आई थी मौत की आखिरी कॉल!
बुलन्दशहर जनपद के
थाना डिबाई क्षेत्रान्तर्गत ग्राम घुसराना हरि सिंह में जंगल में भूपेन्द्र (22 वर्ष) पुत्र अजीत सिंह निवासी ग्राम घुसराना हरि सिंह थाना डिबाई जनपद बुलन्दशहर का शव मिला हैं. जिसके गले में रस्सी बधी हुई थी. परिजनों ने जानकारी करने पर बताया गया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नही हैं. भूपेन्द्र की शादी 2 महिने पहले ही हुई थी. नोएडा में रहकर प्राईवेट नौकरी करता था. जिसका घर पर भी आना जाना रहता था. परिजनों ने बताया गया कि किसी का फोन आने पर भूपेन्द्र घर से गया था, जो रात में घर नही लौटा.
आज दिनांक 18-07-2025 को प्रातः भूपेन्द्र का गांव के बाहर ईख के खेत में शव मिला हैं. इस सम्बन्ध में पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिली है. पुलिस द्वारा सभी पक्षों को ध्यान में रखते हुए पूछताछ की जा रही है. शव के पंचायतनामा की कार्यावाही कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है. शीघ्र ही घटना का अनावरण करके घटना में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। खुलासे को एसएसपी ने पुलिस टीमों का गठन किया है.