
Bulandshahr News : नवरात्र में यूपी के सीएम आदित्यनाथ योगी ने मिशन शक्ति -5 शुरू कर महिलाओं को क्रिमिनल्स के खिलाफ शक्तिवान बनाने का काम शुरू किया तो बुलंदशहर की स्याना कोतवाली में तैनात महिला पुलिस कर्मी चैकिंग के दौरान क्रिमिनल को देख दुर्गा बन गई और गाजियाबाद जनपद के रहने वाले 15 हजार रुपए के इनामी गैंगस्टर बदमाश उमर को मुठभेड़ में लंगड़ा कर दिया। घायल बदमाश के कब्जे से अवैध असहला, बाइक बरामद कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है.
स्याना के सीओ प्रखर पाण्डेय ने बताया कि मिशन शक्ति -5 अभियान के अन्तर्गत दिनांक 27.09.2025 को थाना स्याना की महिला पुलिस टीम की जाबांज दरोगा अंजली सिंह, अंकिता सिंह, कांस्टेबल मंजू रानी, नीलम, ने SHO यज्ञ दत्त शर्मा और स्वाट टीम देहात के साथ मिलकर स्याना-बुलन्दशहर रोड पर पशु पैठ के पास संदिग्ध व्यक्तियो और वाहन की चैकिंग कर रही थी तभी बुलन्दशहर की तरफ से एक बाइक पर सवार संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया.
जिसको रुकने का इशारा किया गया, नही रुका बल्की बाइक को तेजी से मोड़कर बम्बे की पटरी की ओर भागने का प्रयास करने लगा। जिसपर बदमाश की बाइक बम्बे से कुछ दूरी पर खड़ंजे से टकराकर अनियन्त्रित होकर फिसल गयी। बदमाश द्वारा अपने आपको पुलिस से घिरता देख महिला पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी, बस फिर क्या था महिला पुलिस कर्मियों की टीम दुर्गा बन गई और आत्म रक्षार्थ जवाबी कार्रवाई करते हुए समाज के राक्षस रूपी गैंगस्टर बदमाश को पैर में गोली मारकर लंगड़ा कर दिया.
घायल अवस्था में गिरफ्तार बदमाश की पहचान उमर मौहम्मद पुत्र शाहिद निवासी उस्मान कालोनी/कल्लू गढी थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद के रुप में हुई हैं। जिसको उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस, चोरी की बाइक बरामद हुई है. सीओ ने बताया कि उल्लेखनीय है कि बदमाश शातिर किस्म का गैंगस्टर अपराधी है, जोकि थाना स्याना पर दर्ज गैंगस्टर के मामले में वांछित चल रहा था. अभियुक्त उमर मौहम्मद के विरूद्ध चोरी,नकबजनी,लूट, गैंगस्टर आदि के करीब 7 मामले दर्ज है। एसएसपी ने फरार वांछित बदमाश पर 15,000 रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था.