Jio Laptop Discount Offer: अगर आप कम बजट में नया लैपटॉप खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। जी हां क्योंकि Reliance Jio कंपनी के JioBook लैपटॉप पर अमेजन बंपर डिस्काउंट ऑफर चल रहा है। इस लैपटॉप को आप काफी कम दामों में खरीद सकते हैं। इस लैपटॉप पर सीधा 4 हजार का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा आप ईएमआई पर भी लैपटॉप को खरीद सकते हैं। इस लैपटॉप में कई बेहतरीन फीचर्स भी दिए गए हैं। तो आइए जानते हैं JioBook में क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं और इसे कितनी कीमत पर खरीदा जा सकता है।
लैपटॉप की कीमत
आपको बता दें कि कंपनी ने JioBook को 16,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था, लेकिन यह लैपटॉप अमेजन पर चल रहे डिस्काउंट ऑफर के जरिए आपको मात्र 12,490 रुपये में मिल रहा है। यानि की 4 हजार रुपये का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही इस लैपटॉप पर बैंक ऑफर भी मिल रहा है, जिससे इसकी कीमत और भी कम हो सकती है। आप चाहे तो इस लैपटॉप को EMI पर भी खरीद सकते हैं। कम बजट में लैपटॉप खरीदने वाले ग्राहकों के लिए शानदार मौका है।
लैपटॉप के फीचर्स
वहीं इसके फीचर्स की बात करें, तो JioBook में 11.6 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसमें MediaTek MT8788 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 4GB रैम, 64GB स्टोरेज (माइक्रोएसडी कार्ड से 256GB तक बढ़ाई जा सकती है), और 4G LTE व डुअल-बैंड वाई-फाई कनेक्टिविटी शामिल हैं। आप इसमें सिम कार्ड लगा सकते हैं। इस लैपटॉप पर आप एंड्रॉयड ऐप्स का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
8 घंटे की बैटरी लाइफ
आपको बता दें कि यह एक हल्का लैपटॉप है जिसका वजन 990 ग्राम है। वहीं इसके बैटरी की बात की जाए तो इसमें 8 घंटे की बैटरी लाइफ दी गई है। ये डिवाइस Jio OS पर काम करता है। इसमें 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है और 2MP HD वेबकैम वीडियो कॉलिंग के लिए दिया गया है। इस डिवाइस को आप अमेजन, जियो मार्ट के जरिए खरीद सकते हैं।