Maruti Suzuki Victoris: अगर आप इस महीने नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। मारुति सुजुकी अपनी लोकप्रिय कारों पर बंपर डिस्काउंट ऑफर कर रही है। सबसे ज्यादा डिस्काउंट मारुति की Maruti Victoris पर मिल रहा है। बता दें, इस महीने 1.35 लाख रुपये तक का भारी डिस्काउंट मिल रहा है। इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस, लॉयल्टी बेनिफिट और इंस्टीट्यूशनल डिस्काउंट शामिल हैं।
स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मॉडल पर सबसे बड़ा फायदा
बता दें कि कंपनी की ओर से सबसे ज्यादा डिस्काउंट Victoris के स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वैरिएंट पर दिया जा रहा है। इसमें 20,000 रुपये का सीधा कैश डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा कंपनी की ओर से 75 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। साथ ही कस्टमर्स को 45 हजार रुपये का स्क्रैपेज बोनस और 30 हजार रुपये का लॉयल्टी अपग्रेड बोनस दिया जा रहा है। इतना ही नहीं Maruti Victoris खरीदने वाले कस्टमर्स को दस हजार रुपये का इंस्टीट्यूशनल डिस्काउंट भी दिया जा रहा है. ऐसे में आप टोटल 1.35 रुपये की बचत इस कार की खरीदारी पर कर सकते हैं।
पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट पर भी बचत
अगर आप पेट्रोल या सीएनजी मॉडल चुनते हैं, तो भी आपको 85,000 तक के कुल फायदे मिल सकते हैं। दोनों वैरिएंट पर 55,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस कस्टमर्स को मिल सकता है। स्क्रैपेज स्कीम चुनने वाले ग्राहकों को पेट्रोल वैरिएंट पर 25 हजार तक और CNG वैरिएंट पर 20 हजार तक का फायदा मिल सकता है। इसके अलावा इन वैरिएंट पर 20,000 रुपये का लॉयल्टी अपग्रेड बोनस और 10 हजार का इंस्टीट्यूशनल डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Side Effects Of Aftermarket Sunroof: क्या आप भी कार में लगवाने वाले हैं आफ्टरमार्केट सनरूफ? जान लें ये 4 भयानक नुकसान
कार की कीमत
बता दें कि मारुति सुजुकी Victoris की कीमत 10.50 लाख से 19.99 लाख एक्स शोरूम है। इसमें 1462 cc से लेकर 1490 cc तक का इंजन मिलता है। कंपनी का दावा है कि ये कार 28.65 kmpl तक का माइलेज देती है। इस कार को ग्लोबल NCAP रेटिंग में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई है। इसका मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Tata Sierra और Honda Elevate जैसी कारों से है।