Tata EV Discount: अगर आप एक नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो अगस्त का महीना आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आया है। जी हां देश की पॉपुलर वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स अपनी इलेक्ट्रिक कारों पर 3 लाख से ज्यादा का भारी डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस स्पेशल ऑफर के तहत ग्राहकों को नकद छूट, एक्सचेंज ऑफर, स्क्रैपेज और लॉयल्टी बोनस जैसे लाभ मिलेंगे। बता दें, टाटा टिगोर ईवी और सिएरा ईवी पर यह ऑफर लागू नहीं है।
टाटा कर्व ईवी
टाटा की Curvv EV पर इस महीने सबसे बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। नॉन-X वेरिएंट्स पर ऑटोकार इंडिया की रिपोर्ट (Ref) के मुताबिक इन पर सबसे ज्यादा 3.35 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है, जिसमें 3 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट और 35,000 रुपये का स्क्रैपेज बोनस शामिल है। Creative ट्रिम पर 2.50 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट और 35,000 रुपये का स्क्रैपेज बोनस मिलाकर कुल 2.85 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। अगर आप कर्व ईवी एक्स सीरीज चुनते हैं, तो एक्सचेंज, स्क्रैपेज इंसेंटिव और लॉयल्टी बेनिफिट्स मिलाकर कुल 65,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं।
Punch EV
टाटा मोटर्स ने अगस्त 2026 के लिए Punch EV पर आकर्षक ऑफर पेश किया है। कंपनी के मुताबिक, कुछ वेरिएंट्स पर ग्राहकों को कुल 1.45 लाख रुपये तक का बेनिफिट मिल सकता है। सबसे ज्यादा फायदा लॉन्ग रेंज (LR) वेरिएंट पर मिल रहा है, जबकि दूसरे वेरिएंट्स पर ऑफर थोड़ा कम हो सकता है। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बेनिफिट और दूसरे डीलर-लेवल ऑफर भी शामिल हो सकते हैं।
Tiago EV
Tiago EV पर भी पंच EV जितना ही डिस्काउंट मिल रहा है। पुराने मॉडल के LR XT के वेरिएंट पर 70,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 50,000 रुपये का फ्रीडम ऑफर और 25,000 रुपये का स्क्रैपेज बोनस मिलाकर कुल 1.45 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है।इसके LR वेरिएंट्स पर 1.25 लाख रुपये तक और MR वेरिएंट्स पर कुल 65,000 रुपये तक के फायदे उपलब्ध हैं।
यह भी पढ़ें: Ather New Launch: इस महीने लॉन्च होगा Ather का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर EL 01, जानें क्या होगी खासियत और कीमत
टाटा नेक्सॉन ईवी
टाटा नेक्सॉन ईवी पर इस महीने सबसे कम यानि 45,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसमें 10,000 रुपये की नकद छूट के साथ 35,000 का स्क्रैपेज या 25,000 एक्सचेंज बोनस शामिल है।
टाटा हैरियर ईवी
टाटा हैरियर ईवी पर 50,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस या 75,000 रुपये तक का स्क्रैपेज इंसेटिव मिल रहा है। वहीं टाटा के पेट्रोल और डीजल ग्राहकों को 50,000 रपुये और पुराने ईवी मालिकों को 1 लाख तक का लॉयल्टी फायदा मिलेगा। एडवेंटर ट्रिम पर 75,000 रुपये की अतिरिक्त छूट दी जा रही है। एक्सचेंज, स्क्रैपेज बोनस और लॉयल्टी बेनिफिट्स (पुराने टाटा EV मालिकों के लिए 1 लाख रुपये तक) को जोड़कर फियरलेस+ और इंपावर्ड ट्रिम्स पर 2.75 लाख रुपये तक और एडवेंचर ट्रिम पर 2.50 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है।