Mahindra Discount Offers: दिवाली और इस त्योहारी सीजन में कार खरीदारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। महिंद्रा ने अक्टूबर 2026 के लिए अपनी लोकप्रिय एसयूवी और इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर भारी भरकम फेस्टिव ऑफर्स का ऐलान किया है। इन ऑफर्स के तहत कैश डिस्काउंट, फ्री एक्सेसरीज, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट छूट का फायदा उठाया जा सकता है। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि किन गाड़ियों पर कितनी छूट मिल रही है।
Mahindra SUV XUV 3XO
महिंद्रा की कॉम्पैक्ट SUV XUV 3XO पर वेरिएंट के अनुसार अलग-अलग ऑफर्स दिए जा रहे हैं। MX2 Pro, MX3, और MX3 Pro के पेट्रोल वेरिएंट्स पर सबसे ज्यादा फायदा मिल रहा है। इन पर 40000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 20000 रुपये की मुफ्त एक्सेसरीज दी जा रही है। यानि इस एसयूवी पर कुल 60000 रुपये की बचत हो रही है। वहीं इसके डीजल वेरिएंट्स पर 10 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 15 हजार की एक्सेसरीज मिल रही है। इसमें कुल 25 हजार रुपये तक फायदा मिल रहा है।
Scorpio Classic
Scorpio Classic के दोनों वेरिएंट्स पर फेस्टिव ऑफर्स लागू हैं। इसके Classic S वेरिएंट पर 15 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 20 हजार रुपये की एक्सेसरीज मिल रही है। वहीं इसके महंगे Classic S11 वेरिएंट पर 25 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 20 हजार की एक्सेसरीज दी जा रही है।
Scorpio N
कंपनी Scorpio N पर भी बंपर डिस्काउंट दे रही है। इसके सबसे टॉप वेरिएंट Z8L 7-Seater 4WD AT को खरीदने पर सीधे 1.25 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट और 25 हजार रुपये की एक्सेसरीज दी जा रही है। यानी इस गाड़ी पर कुल 1.5 लाख रुपये तक की बचत मिल रही है। जबकि इसके 2WD AT वेरिएंट्स पर 50 हजार रुपये की नकद छूट और 25 हजार रुपये का एक्सेसरी पैकेज मिल रहा है।
Mahindra Thar
Mahindra Thar पर भी इस महीने शानदार छूट मिल रही है। इसके पेट्रोल और डीजल दोनों 4WD वेरिएंट्स पर 50 हजार रुपये का सीधा कैश डिस्काउंट और 30 हजार रुपये की मुफ्त एक्सेसरीज मिल रही है। वहीं, इसके 2WD LX वेरिएंट को खरीदने पर 30 हजार रुपये की मुफ्त एक्सेसरीज दी जा रही है। बता दें कि हाल ही में लॉन्च हुई Mahindra Thar Roxx पर इस महीने कोई भी फेस्टिव डिस्काउंट या ऑफर नहीं दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Maruti Brezza का बड़ा धमाका; 15 लाख से ज्यादा बिक चुकी है SUV, 1 लाख बुकिंग पेंडिंग
XUV400 EV
इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में XUV400 EV EL Pro मॉडल पर सीधे एक लाख रुपये का भारी कैश डिस्काउंट मिल रहा है, जो इसे इस महीने की सबसे ज्यादा छूट वाली इलेक्ट्रिक कार बनाता है। वहीं, कंपनी की नई इलेक्ट्रिक कारों BE 6 और XEV 9E पर कोई आधिकारिक फेस्टिव ऑफर नहीं है। लेकिन स्थानीय डीलरशिप पर स्टॉक के हिसाब से कुछ स्पेशल डील्स मिल सकती है।