Police Constable Bharti 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने जम्मू-कश्मीर पुलिस विभाग में कांस्टेबल (कार्यकारी) पदों पर बड़ी संख्या में भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1815 कांस्टेबल पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 17 फरवरी 2026 तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले JKSSB की आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रिजस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
इतने पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1815 कांस्टेबल पदों को भरा जाएगा। जिसमें जम्मू डिवीजन 934 पद और कश्मीर डिवीजन 881 पद शामिल है। इसके आवेदन शुरू होने की तारीख 19 जनवरी 2026 है और आवेदन की अंतिम तारीख 17 फरवरी 2026 है। वहीं, आवेदन शुल्क की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 700 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
पुलिस कांस्टेबल पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। वहीं, आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 28 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जा सकती है।