Bihar Forest Department Recruitment 2025: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां क्योंकि बिहार सरकार ने बिहार फॉरेस्ट डिपार्टमेंट में भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के जरिए 2500 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों पर होगी भर्ती
आपतो बता दें कि पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रमोद कुमार ने बताया कि विभाग में कुल 2856 पदों उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें सहायक वन संरक्षक (31), वनों के क्षेत्र पदाधिकारी (40), वनपाल (188), वनरक्षी (1816), आशुलिपिक (55), अमीन (32), निम्नवर्गीय लिपिक (396), कार्यकाल परिचारी (17), वाहन चालक (281) के पद शामिल है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले BSSC/BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद Forest Department Recruitment 2025" लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
आयु सीमा और आवेदन शुल्क
वहीं आयु सीमा की बात करें, इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष रखी गई है। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। वहीं आवेदन शुल्क की बात की जाए, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य और OBC वर्ग के उम्मीदवारों से अनुमानित 300 से 500 रुपये तक शुल्क देना होगा, जबकि SC, ST और महिला उम्मीदवारों के लिए 100 से 200 आवेदन शुल्क हो सकता है।