Bihar Jobs: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां दरअसल, बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) की ओर से ITI इंस्ट्रक्टर के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के जरिए 474 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. अब रजिस्ट्रेशन करना होगा।
4. इसके बाद लॉगिन कर फॉर्म भरना होगा और डॉक्यूमेंट अपलोड करना होगा।
5. अंत में आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म को सबमिट करना होगा।
इन पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती के तहत कुल 474 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें फिटर, वेल्डर, मशीनिस्ट, सर्वेयर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, ऑटोमोबाइल मैकेनिक, लेदर टेक्नोलॉजी और अन्य ट्रेड शामिल हैं.अलग-अलग ट्रेड के अनुसार पदों का विभाजन किया गया है।
योग्यता
अस्सिटेंट एग्जीक्यूटिव पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट होना जरूरी है। कुछ पदों के लिए डिप्लोमा या समकक्ष तकनीकी योग्यता भी मान्य हो सकती है
यह भी पढ़ें: UPCISB Recruitment 2026: यूपीसीआईएसबी ने मैनेजर, कैशियर समेत 2085 पदों पर निकाली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन
आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और सामान्य वर्ग पुरुष की अधिकतम आयु 37 वर्ष, महिला व OBC की 40 वर्ष और SC/ST की 42 वर्ष तय की गई है। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया और सैलरी
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेरिट लिस्ट शामिल हो सकते है। चयनित उम्मीदवारों को 35,400 रुपये प्रति माह (Pay Level-6) के अनुसार शुरुआती वेतन दिया जाएगा। इसके साथ-साथ अन्य सरकारी भत्ते जैसे DA, HRA और अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।