.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3Dbd34fc9b-7ad7-4dfa-a72a-9bf9a5f82ba9&w=3840&q=75)
Bank Vacancy 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। जी हां क्योंकि कर्नाटक ग्रामीण बैंक ने ऑफिस असिस्टेंट, असिस्टेंट मैनेजर और मैनेजर के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट karnatakagrameenabank.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत कुल 1425 पदों को भरा जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट karnatakagrameenabank.com पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद ‘CRP for RRBs’ पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
STEP 3. उसके बाद फॉर्म में मांगी सभी जानकारी दर्ज करें।
STEP 4. अब फीस का भुगतान कर के फॉर्म को सबमिट कर दें।
शैक्षणिक योग्यता और आवेदन शुल्क
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके लिए साथ ही उम्मीदवार को कन्नड़ भाषा का ज्ञान होना चाहिए। वहीं आवेदन शुल्क की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। तो वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग (PwBD) वर्ग के उम्मीदवारों को 175 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।