
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) के टर्मिनल-3 पर एक बडा हादसा टल गया। यहां एक विमान के पास खड़ी एयर इंडिया एसएटीएस सर्विस की एक बस में अचानक भीषण आग लग गई। हादसे के दौरान बस में कोई यात्री सवार नहीं था। बस में ड्राइवर मौजूद था। उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, सीआईएसएफ और स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। आग पर काबू पा लिया गया है।
आग लगने की वजह
आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। शुरूआती जानकारी के अनुसार, बस में कोई यात्री मौजूद नहीं था। आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गए। कुछ मिनटों में आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान एक बड़ा हादसा टल गया।
ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission: केंद्र ने दी 8वें वेतन आयोग को मंजूरी, 2027 से मिल सकती है बढ़ी सैलरी और एरियर का फायदा
एयरपोर्ट प्रशासन की ओर क्या है प्रतिक्रिया
एयरपोर्ट प्रशासन ने बयान जारी कर बताया कि यह एक छोटी-मोटी घटना थी। इसमें किसी को चोट नहीं लगी है। न ही कोई हताहत हुआ। सभी काम सामान्य रूप से जारी हैं। यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है। आपको बता दें कि करीब डेढ़ माह पूर्व भी आईजीआई एयरपोर्ट पर एक विमान के पास खड़े वाहन में आग लग गई थी। उस घटना में कोई घायल नहीं हुआ था। बस का संचालन एयर इंडिया एसएटीएस एयरपोर्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की ओर से हो रहा था। ये एक थर्ड पार्टी प्रोवाइडर है। यह कंपनी कई एयरलाइनों की ग्राउंड सर्विस संभालती है।
लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान हुआ था क्रैश
इसी साल लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरते ही क्रैश हो गया था। यह आवासीय इलाके में गिर गया था। विमान में चालक दल के 10 सदस्यों समेत 242 लोग सवार थे। इसमें एक को छोड़ सभी की मौत हो गई। इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे