Cheapest Scooters in India: भारत में स्कूटर की डिमांड लगातार बढ़ रही है, ऐसे में तमाम टू-व्हीलर्स कंपनियों ने अलग-अलग मॉडल के स्कूटर्स बाजार में उतार दिए है। फिलहाल भारतीय बाजार में कई स्कूटर्स मौजूद है, लेकिन महंगाई के इस दौर में ग्राहक ऐसे स्कूटर को चुनते हैं जो ज्यादा माइलेज देता हो और उसकी कीमत कम हो, अगर आप भी 2026 में एक सस्ता और भरोसेमंद स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो आज हम आपको इस लेख के माध्यम से टॉप 4 स्कूटर के बारे में बताएंगे, जिसकी कीमत कम और माइलेज बेहतर है।
TVS Scooty Pep+
सबसे पहले नंबर पर TVS Scooty Pep+ है, जो भारत का सबसे किफायती स्कूटर है। इसमें 87.8cc का इंजन दिया गया है, जो स्मूद परफॉर्मेंस के साथ करीब 65 kmpl का माइलेज देता है। ये स्कूटर हल्के वजन के कारण दैनिक उपयोग के लिए प्रसिद्ध है। यह विशेष रूप से शुरुआती राइडर्स और महिलाओं के लिए एक भरोसेमंद स्कूटर है। जिसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹66,500 है।
Hero Pleasure+
वहीं, दूसरे नंबर पर Hero Pleasure+ है, जिसमें 110.9cc का इंजन मिलता है। यह स्कूटर लगभग 50 kmpl का माइलेज देता है। इसमें मेटल फ्रंट मडगार्ड, आरामदायक सीट, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, और स्टाइलिश डिज़ाइन जैसे आधुनिक फीचर्स मिलते हैं। यह (लगभग 50-60+ kmpl) माइलेज देता है। इसकी शुरुआती कीमत 72,800 है।
यह भी पढ़ें: MG Motor: MG Cyberster नए रंग के साथ हुई पेश, मिलती है 507 किलोमीटर की रेंज, जानें कितनी है कीमत
TVS Jupiter 110
TVS Jupiter 110 भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले स्कूटरों में से एक है। इसमें 113.3cc का इंजन दिया गया है, जो शानदार परफॉर्मेंस के साथ लगभग 55 kmpl का माइलेज देता है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 75,700 रुपये है।
TVS Scooty Zest 110
TVS Scooty Zest 110 अपने हल्के वजन (103 किग्रा), 110cc के पावरफुल इको-थ्रस्ट (ET-Fi) इंजन और शानदार 45-60 kmpl+ माइलेज के लिए जानी जाती है। इसकी कीमत लगभग ₹74,400 से शुरू होती है। शहर की भीड़भाड़ वाली सड़कों पर इसे चलाना आसान और आरामदायक है। यह स्कूटर महिलाओं के लिए काफी भरोसेमंद है।