iPhone 17 Discount: अगर आप नया आईफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो फेस्टिव सीजन की सेल में आपके पास बड़ा डिस्काउंट पाने का शानदार मौका है। फ्लिपकार्ट, Reliance Digital और कई ऑफलाइन स्टोर्स पर iPhone 17 और iPhone 17 Pro बेहद कम कीमत पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ऐसी में खबर है कि iPhone 17 करीब 54 हजार रुपये में मिल सकता है और iPhone 17 Pro की इफेक्टिव कीमत भी सेल में करीब 57 हजार रुपये बताई जा रही है।
iPhone 17 पर बंपर डिस्काउंट
iPhone 17 के 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की फ्लिपकार्ट प्लेटफॉर्म पर असली कीमत 99,000 रुपये है, लेकिन बिग बिलियन डेज सेल में iPhone 17 के 256 GB मॉडल की लिस्टेड कीमत 86,999 रुपये हैं। इसके अलावा Flipkart Axis Bank या Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर सीधे 5,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे इसकी प्रभावी कीमत घटकर 81,999 रुपये तक हो जाती है।
एक्सचेंज ऑफर
इसके बाद पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर और फायदा मिल सकता है। अगर आपके पास पुराना फोन जैसे iPhone 14 है और वह अच्छी कंडीशन में है, तो एक्सचेंज ऑफर के तहत 27,850 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। इसे 5,000 रुपये के बैंक डिस्काउंट के साथ जोड़ने पर iPhone 17 की इफेक्टिव कीमत 54,149 रुपये रह जाती है।
iPhone 17 Pro पर भी मिल रही छूट
अगर आप Pro मॉडल लेना चाहते हैं, तो Reliance Digital के स्टोर्स पर भी ऑफर्स चल रहे हैं। iPhone 17 Pro के 256 GB की ओरिजिनल कीमत 1,34,900 रुपये है। लेकिन स्टोर पर 9,910 रुपये की स्टोर छूट, पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू 55,000 रुपये तक, 10,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये को मिलाकर इसकी प्रभावी कीमत लगभग 56,990 रुपये तक आ सकती है। ध्यान दें कि एक्सचेंज की सही कीमत आपके पुराने फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करेगी।
यह भी पढ़ें: Washing Machine Tips: वॉशिंग मशीन का Eco मोड देर तक चलने के बावजूद कैसे बचाता है बिजली, जानिए इसके पीछे का असली सच
iPhone 17 की खासियत
iPhone 17 में 6.3 इंच की LTPO सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz प्रोमोशन एडेप्टिव रिफ्रेश रेट और डायनामिक आइलैंड को सपोर्ट करती है। इसमें Apple का लेटेस्ट 3nm A19 प्रोसेसर और 8GB RAM दी गई है। इस फोन में 3,692 mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए रियर में 48MP का प्राइमरी फ्यूजन कैमरा और 48MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए आगे की तरफ 18MP का अपग्रेडेड सेंटर स्टेज कैमरा मिलता है।