
Royal Enfield Hunter 350 on Amazon: अगर आप रॉयल एनफील्ड हंटर 350 खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल, यह मोटरसाइकिल अब Amazon पर भी मिल रही है। ऐसे में जो लोग शोरूम न जाकर घर बैठे ही रॉयल एनफील्ड हंटर 350 खरीदना चाहते हैं, वो अमेजन से भी इस बाइक को खरीद सकते हैं। जी हां अमेजन पर इस शानदार बाइक पर बंपर डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है। साथ ही आप अमेजन पर No Cost EMI जैसे बेनिफिट्स का फायदा भी उठा सकते है।
बाइक की कीमत
आपको बता दें कि रॉयल एनफील्ड कंपनी ने अमेजन इंडिया के साथ हाथ मिला लिया है और कंपनी अपनी पॉपुलर 350cc रेंज को ऑनलाइन बेच रही है। अमेजन पर आप सिर्फ 4,999 रुपये की बुकिंग अमाउंट जमा कर बाइक को घर बैठे मंगा सकते हैं। इसके साथ ही अमेजन पर चुनिंदा क्रेडिट कार्ड यूजर्स को नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर का फायदा भी मिलेगा। बता दें कि इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1.37 लाख रुपये से शुरू होकर 1.66 लाख रुपये तक जाती है।
यह भी पढ़ें: TVS Electric Scooter: टीवीएस ने अपने नए M1-S इलेक्ट्रिक स्कूटर का टीजर किया जारी, जानें शानदार फीचर्स
इंजन और माइलेज
Royal Enfield Hunter 350 में 349cc J-सीरीज एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो पावरट्रेन 20.2 बीएचपी और 27 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। ये इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिप असिस्ट क्लच के साथ मिलता है। वहीं, इसके माइलेज की बात करें, तो रॉयल एनफील्ड हंटर 350 का माइलेज करीब 36 से 40 किलोमीटर प्रति लीटर तक का है। रॉयल एनफील्ड हंटर 350 की अधिकतम गति 114 किमी प्रति घंटा है।