Bye To Belly Fat:अगर आप बैली फैट पेट की चर्बी से निजात पाना चाहते हैं तो पपीते को अपनी डाइट रुटीन शामिल करें नाश्ते में कच्चा पपीता खाने से लेकर पपीते का जूस, स्मूदी और हेल्दी सलाद बनाकर खाने से आपकी चर्बी तेजी से कम हो जाएगी और पाचन तंत्र भी मजबूत होगा। जिससे आपकी पाचन क्रिया अच्छे से काम करेगी। पेट की चर्बी को कम करने के लिए लोग तरह-तरह के डाइट प्लान एक्सरसाइज और दवाएं खाते हैं। जानकारी के मुताबिक आप को बता दें अगर आप नेचुरल तरीके से पेट की चर्बी को को कम करना चाहते हैं तो पपीते को अपने डाइट में सही तरीके से इस्तेमाल कीजिए। पपीते के सेवन के बारे में जानना चाहते हैं तो आप नीचे बताए गए 5 तरीकों से पपीते का सेवन कर सकते हैं।
कच्चे पपीता के साथ ब्रेक फास्ट शुरु करें-हमारी बॉडी को सही पाचन के लिए सबसे जरूरी होता है सुबह का नाश्ता। यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो ब्रेक फास्ट में पपीता शामिल करें। पपीते में फाइबर की मात्रा अधिक होने से हमें अनावश्यक भूख से बचाती है। पपीते का सेवन करना पाचन क्रिया अच्छा होता है। रोज सुबह एक कटोरी कटा हुआ कच्चा पपीता खाते हैं तो मेटाबॉलिज्म बेहतर होगा और फैट घटाने की प्रक्रिया में मदद मिलेगी। बेहतर रिजल्ट पाने के लिए आप कटे हुए कच्चे पपीते में चिया सीड्स या शहद मिलाकर सेवन कर सकते हैं
पपीते का जूस पिएं-अगर आपको पपीता खाना अच्छा नहीं लगता तो आप पपीते का जूस बनाकर भी पी सकते हैं। पपीते का जूस स्वास्थ्य के लिए बहुत सेहतमंद होता है। यह बैली फैट को घटाने में मदद करता है पपीते का जूस शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। इससे शरीर में जमे हुए टॉक्सिंस बाहर निकलते हैं। पाचन तंत्र को तेज कर यह कब्ज की समस्या से भी आराम दिलाता है। पपीते का जूस स्वादिष्ट बनाने के लिए आप इसमें नींबू या पुदीने की पत्ती मिला सकते हैं। रोज सुबह खाली पेट पपीते का जूस पीने से जल्दी चर्बी कम करने में मदद मिलेगी।
पपीते को स्मूदी बनाकर खाए- पपीते का स्मूदी बहुत ही स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होता है। इसमें प्रोटीन, विटामिन और फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। पपीते का स्मूदी आपके शरीर को लंबे समय तक एनर्जेटिक रखती है। पपीते का स्मूदी बनाने के लिए एक कटोरी पपीते में ग्रीक योगर्ट, एक केला और थोड़े से बादाम मिलाकर ब्लेड कर लें। पपीते के स्मूदी को आप सुबह के नाश्ते या शाम के समय में ले सकते हैं।
रात में करें पपीते का सेवन-अगर आपको देर रात खाना खाने की आदत है तो पपीते को अपनी रात के खाने मे शामिल करें। पपीता एक हल्का फल है यह आसानी से पच जाएगा और पेट को ज्यादा देर तक भरा हुआ महसूस नही करायेगा। पपीते में पपाइन एंजाइम होने से यह पाचन को बेहतर करता है और कब्जे की समस्या को दूर करता है। रात में अगर पपीता खाया जाए तो पेट की सफाई अच्छे से हो जाती है और गैस की समस्या भी कम होती है। सोने से पहले हल्का भोजन ही करना चाहिए। ऐसे में रात को सोने से 2 घंटे पहले पपीते का सेवन बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
पपीते का सलाद के रूप में हम अपने भोजन में सलाद को जरूर शामिल करना चाहिए। हेल्दी डाइट में सलाद को शामिल करना बेहद फायदेमंद होता है। यदि आप वजन कम करने का प्रयास कर रहे हैं तो पपीते के सलाद को डाइट में जरूर शामिल करें। पपीते के साथ आप खीरा, टमाटर, हरी पत्तेदार सब्जियां और गाजर मिलकर हेल्दी सलाद बना सकते हैं। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें नींबू भी डाल सकते हैं। पपीते के इस सलाद को खाने से न केवल वजन कम होता है बल्कि शरीर को जरूरी पोषण तत्व भी मिल जाते हैं।