C-DOT Recruitment 2026: भारत सरकार के संचार मंत्रालय के तहत आने वाले सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स ने यंग प्रोफेशनल्स के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी हई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन नवंबर के पहले हफ्ते तक चलेंगे।
कौन कर सकता है आवेदन
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से B.E. या B.Tech. की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन तीनों में कम से कम 70% अंक होना अनिवार्य है।
कितना चाहिए अनुभव
नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस पद के लिए वे सभी युवा आवेदन कर सकते हैं जिनके पास शून्य से लेकर दो साल तक का कार्य अनुभव है। यानि अगर आप बिल्कुल फ्रेशर हैं और आपने हाल ही में इंजीनयरिंग पूरी की है, तो भी आप आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, आरक्षित वर्गों से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलेगी।
यह भी पढ़ें: DSSSB Recruitment 2026: डीएसएसएसबी में स्वीपर और चौकीदार के पदों पर निकली भर्ती, आवेदन आज से शुरू
आवेदन कैसे करें
इन पदों पर आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया को 100% ऑनलाइन मोड में रखा गया है। सबसे पहले C-DOT की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद फॉर्म भरते समय एक्टिव मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी ही दर्ज करें। ऑनलाइन फॉर्म को पूरी तरह भरकर सबमिट करने के बाद उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रिकॉर्ड के लिए जरूर सुरक्षित रख लें।