
ICAI CA January Exam 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने जनवरी 2026 में होने वाली CA फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाकर एग्जाम शेड्यूल देख सकते हैं। जारी शेड्यूल के अनुसार फाउंडेशन परीक्षा 18 से 25 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी, जबकि इंटरमीडिएट और फाइनल (ग्रुप 1 और ग्रुप 2) परीक्षाएं 5 से 17 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी।
ऐसे डाउनलोड करें परीक्षा शेड्यूल
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद लेटेस्ट अनाउंसमेंट सेक्शन पर क्लिक करें।
STEP 3. वहां पर एग्जाम कार्यक्रम लिंक पर जाएं।
STEP 4. परीक्षा शेड्यूल आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
कब होगी परीक्षा
आपको बता दें कि फाइनल कोर्स की ग्रुप 1 परीक्षा की आयोजन 5, 7 और 9 जनवरी 2025 को किया जाएगा, जबकि ग्रुप 2 का परीक्षा 11, 13 और 16 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। वहीं, इंटरमीडिएट कोर्स के लिए ग्रुप 1 की परीक्षा 6, 8 और 10 जनवरी 2025 को आयोजित होगी और ग्रुप 2 की परीक्षा 12, 15 और 17 जनवरी 2025 को तय की गई हैं। फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा का आयोजन 18, 20, 22 और 24 जनवरी 2025 को किया जाएगा। वहीं, इंटरनेशनल टैक्सेशन असेसमेंट टेस्ट परीक्षा का आयोजन 13 और 16 जनवरी 2025 को किया जाएगा और इंश्योरेंस एंड रिस्क मैनेजमेंट टेक्निकल परीक्षा 9, 11, 13 और 16 जनवरी, 2026 को आयोजित की जाएगी।
3 नवंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
आपको बता दें कि आईसीएआई सीए जनवरी परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 3 नवंबर 2025 से शुरू होगी और आवेदन करने की अंतिम तारीख 16 नवंबर 2025 तय की गई है। जबकि लेट फीस के साथ ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 नवंबर 2025 है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजीट कर सकते हैं।