
ICAI CA Foundation Admit Card 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी फाउंडेशन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट eservices.icai.org पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने SSP आईडी (छात्र पंजीकरण संख्या) और SSP पासवर्ड का उपयोग कर के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा का आयोजन सितंबर में होना है।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
STEP 1. सबसे पहले आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद सीए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब मांगी गई जानकारी दर्ज कर के सबमिट कर दें।
STEP 4. आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब इसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
कब होगी परीक्षा
आपको बता दें कि सीए फाउंडेशन परीक्षाएं 16, 18, 20 और 22 सितंबर को आयोजित की जाएगी। वहीं, सीए इंटरमीडिएट परीक्षाएं 4 से 15 सितंबर तक चलेंगी, जिसमें ग्रुप 1 की परीक्षाएं 4, 7 और 9 सितंबर को और ग्रुप 2 की परीक्षाएं 11, 13 और 15 सितंबर को आयोजित होगी। सीए ग्रुप 1 फाइनल परीक्षाओं का आयोजन 3, 6 और 8 सितंबर को होगा जबकि ग्रुप 2 की परीक्षाएं 10, 12 और 14 सितंबर को आयोजित की जाएगी। सीए फाउंडेशन, इंटर और फाइनल परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।