ICAI CA Intermediate Result 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2026 में आयोजित हुई सीए इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना स्कोर कार्ड ICAI की आधिकारिक वेबसाइट caresults.icai.org पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
1. सबसे पहले caresults.icai.org वेबसाइट पर जाएं।
2. इसके बाद सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
3. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करें।
4. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
5. अब रिजल्ट को चेक करके इसका प्रिंटआउट डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
किसने किया टॉप
इस बार सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संयुक्त रूप से ऑल इंडिया रैंक 1 (AIR 1) हासिल की है। दोनों ने ही 502 अंक प्राप्त किए हैं।
रैंक नाम अंक
रैंक 1 नील राजेश शाह 502 अंक और 83.67 प्रतिशत
रैंक 1 चंदक साक्षी 502 अंक और 83.67 प्रतिशत
रैंक 2 श्रुति वी 492 अंक और 82 प्रतिशत
रैंक 3 प्रेम अग्रवाल 490 अंक और 81.67 प्रतिशत
यह भी पढ़ें: TET अनिवार्य, ग्रेजुएशन में 50% मार्क्स... यूपी में शिक्षक भर्ती के नए नियम जारी; जानें क्या-क्या बदला!
कब हुई थी परीक्षा
सीए इंटरमीडिएट की परीक्षाएं सितंबर 2026 में आयोजित की गई है। ग्रुप 1 की परीक्षा 1, 3 और 6 सितंबर को आयोजित हुई थी। जबकि ग्रुप 2 की परीक्षा 8, 10 और 12 सितंबर को आयोजित की गई थी।