
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने दो बड़े प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। इस प्रस्ताव में इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बात की सूचना देते हुए कहा कि कैबिनेट ने राजस्थान में एक एयरपोर्ट और ओडिशा में रिंग रोड प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। ये दोनों प्रोजेक्ट काफी अहम बताए गए हैं। इन दोनों प्रोजेक्ट का साइज करीब 10 हजार करोड़ रुपये है।
ओडिशा में 6 लेन रिंग रोड 110.875 km लंबा होगा। इसके लिए कुल 8307.74Cr रुपये का खर्च किया जाएगा। यह भारत के सबसे बड़े रोड़ प्रोजेक्ट में से एक है। इसे कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। कैबिनेट के इस निर्णय से ओडिशा को बड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ ही आवगमन की सुविधा आसान हो जाएगी। इससे बिजनेस करने वालों के लिए आसानी होगी। देश की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।
एयरपोर्ट 1089 एकड़ जमीन पर फैला
राजस्थान में एयरपोर्ट की मंजूरी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राजस्थान के कोटा बूंदी एयरपोर्ट को लेकर भी प्रोजेक्ट का ऐलान किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कैबिनेट ने यहां ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए मंजूरी दी है। योजना के तहत, यहां 3200 मीटर लंबी रनवे को तैयार किया गया है। यह एयरपोर्ट 1089 एकड़ जमीन पर फैला हुआ है। इसे तैयार होने पर करीब 20 लाख यात्रियों का आवागमन होगा।
इस एयरपोर्ट के लिए 1507 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। केंद्रीय मंत्री के अनुसार, जमीन की पहचान हो चुकी है। जल्द काम की शुरुआत होगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 से 2024 तक देश में ऑपरेशनल एयरपोर्ट्स की तादात 74 से बढ़कर 162 हो चुकी है।
कटक और भुवनेश्वर का रिंग रोड
केंद्र सरकार ने एक और प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। यह कटक और भुवनेश्वर का रिंग रोड है। इसकी लागत 8307 करोड़ रुपये है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, नेशनल हाईवे 16 से लगे होने के कारण भुवनेश्वर और कटक पर ट्रैफिक का बोझ है. इस बोझ को कम करने को लेकर रिंग रोड की मांग लगातार की जा रही थी।