
Canara Bank Vacancy 2025: बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। केनरा बैंक ने अप्रेंटिस भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के जरिए 3500 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट canarabank.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 12 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है।
कैसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट canarabank.com पर जाएं.
STEP 2. इसके बाद Engagement of Graduate Apprentice in Canara Bank under Apprenticeship लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर के मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
STEP 5. आवेदन शुल्क जमा कर के फॉर्म को सबमिट कर दें।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
आपको बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। वहीं, आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य और अन्य वर्गों के उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। तो वहीं SC/ST/PwBD वर्ग के उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट, स्थानीय भाषा परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल फिटनेस टेस्ट के आधार पर होगा।