Train Cancelled In June: गर्मियों की छुट्टियां चल रही हैं. ऐसे में हर व्यक्ति कहीं न कहीं घूमने का प्लान करता है. यदि आप भी कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं. साथ ही यात्रा का माध्यम ट्रेन है तो थोड़ा रुक जाएं. क्योंकि रेलवे ने कई ट्रेनों को जून माह में कैंसिल किया है. कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट देखकर ही यात्रा प्लान करना ठीक रहेगा. अन्यथा भारी परेशानी में फंस सकते हैं. रेलवे ने कैंसिल ट्रेनों के पीछे नई पटरियों का निर्माण बताया है. आइये जानते हैं किन ट्रेनों को कैंसिल किया गया है..
जून में कैंसिल ट्रेनें
रेलवे को अक्सर अलग-अलग कामों के चलते हैं. रेल डिवीजनों से होकर जाने वाली ट्रेनों को कैंसिल करना पड़ता है. तो कई बार ट्रेनों का रूट चेंज करना पड़ता है. हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक जमशेदपुर के चक्रधरपुर रेल मंडल क्षेत्र में गम्हरिया के पास चल रहे लाइन ब्लॉक की वजह से कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं. इस काम की वजह से 11 जून को ट्रेन नंबर 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस कैंसिल कर दी गई है.
इन दिनों में कैंसिल रहेंगी ट्रेनें
ट्रेन नंबर 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 30 जून तक अलग-अलग दिनों तक 15 दिनों के लिए कैंसिल की गई है. तो वहीं ट्रेन नंबर 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस 14, 18, 21, 25 और 28 जून के लिए कैंसिल की गई है. रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक गम्हरिया के पास लाइन ब्लॉक के चलते टाटानगर, हावड़ा, राउरकेला के अलावा कई रूटों पर ट्रेनों के संचालन पर प्रभाव पड़ा है. 28 जून तक अलग-अलग रूट की ट्रेनें कैंसिलहैं. जिसमें ट्रेन नंबर 51813 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी से लखनऊ जंक्शन तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन भी कैंसिल की गई है.