
ग्रेटर नोएडा से एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां पर बाइक सवार चार नाबालिगों की कार से टक्कर होने के बाद मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा ईकोटक-3 के करीब हुआ। कुलसेरा पुस्ता रोड पर बाइक और कार के बीच भयानक टक्कर हुई। इस टक्कर में बाइक सवार चार युवक जिनकी उम्र 16 से 18 वर्ष बताई गई है उनकी मौत हो गई है।
ईकोटेक-3 के कुलेसरा पुस्ता रोड पर चार लड़के टीवीएस राइडर बाइक पर जा रहे थे। तभी सामने से आ रही वैगनॉर कार ने बाइक को टक्कर मार दी। आनन-फानन में चारों युवकों को अस्पताल लाया गया। यहां पर इलाज के दौरान चारों को मृत घोषित कर दिया।
दुर्घटना में मरने वाले लड़कों के नाम
इस हादसे में मरने वालों के नाम सुमित, लवकुश और उनके दो दोस्त रिहान मोनू हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है। कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तर कर लिया है। इस घटना की जानकारी मरने वालों के परिजनों को पहुंचाई गई है। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया है। घटना की जानकारी लड़को के परिजनों को सौंप दी गई है। परिजनों से तहरीर लेकर जरूरी कार्यवाही हो रही है।
इससे तीन दिन पहले यानी शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा के ईस्टर्न पेरिफेरल रोड पर भी इस तरह का दर्दनाक हादसा सामने आया था। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान तीन लोग घायल हो गए।
यह घटना हरिद्वार से फरीदाबाद जाने वाले मार्ग पर हुई। एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से वैगर आर कार को टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैगन आर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद कार में फंसे लोगों को निकालने के लिए क्रेन और कटर का प्रयोग किया गया।