मेरठ। बिजली बंबा बाईपास पर कार खंभे से टकरा गई। हादसे में कार में सवार महिला की मौत हो, जबकि पति समेत दो लोग घायल हो गया। घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हापुड़ निवासी मुकेश चंद त्यागी पत्नी अनीता त्यागी के साथ कार से मेरठ किसी रिश्तेदारी में आए थे। कार को चालक हरिओम चला रहा था। गुरुवार आधी रात के बाद वह कार से वापस बिजली बंबा बाईपास से होते हुए हापुड़ लौट रहे थे। इसी दौरान नायरा पंप के पास कार अनियंत्रित होकर एक खंभे के टकरा गई। हादसे में अनीता का मौके पर मौत हो गई, जबकि मुकेश व चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के कारण बिजली बंबा बाईपास पर जाम लग गया। जानकारी मिलते ही लोहिया नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों को घटना की सूचना देने के बाद पुलिस ने अनीता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिजली बंबा बाईपास सिंगल रोड होने के कारण लंबा जाम लग गया था, जिसके खुलवाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।