Career Options After 12th: कक्षा 12 पास करने के बाद हर छात्र के मन में ये सवाल रहता है कि अब आगे की पढ़ाई किस क्षेत्र में करें। कोई डॉक्टर बनना चाहता है तो कोई इंजीनियर बनने का सपना देखता है। इनमें कुछ छात्र ऐसे भी होते हैं जो चाहते हैं कि पढ़ाई के बाद जल्दी से नौकरी लगे और अच्छी सैलरी मिलने लगे। आज के टाइम अब कई करियर ऑप्शन्स ऐसे हैं जहां पढ़ाई खत्म होते ही अच्छी नौकरी मिलने का चांस ज्यादा होता है। अब केवल इंजीनियर या डॉक्टर बनकर ही आप अच्छी सैलरी नहीं कमा सकते बल्कि अब और भी करियर ऑप्शन्स हैं जहां आपको अच्छी सैलरी मिल सकती है।
डेटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी, फाइनेंस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई जैसे क्षेत्र भी युवाओं के लिए करियर बनाने के बेहतरीन ऑप्शन्स हैं। ऐसे में हर युवा को ये ध्यान में रखते हुए ही करियर ऑप्शन चुनना चाहिए जिसमें भविष्य की संभावनाएं ज्यादा हों। तो चलिए आज हम आपको बतता है उन हाई सैलरी वाले करियर ऑप्शन्स के बारे में।
आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस है बढ़िया करियर ऑप्शन
अगर आपने 12वीं में फिजिक्स, केमस्ट्री और मैथ्स यानी (PCM) स्ट्रीम चुनी है तो बीटेक इन कंप्यूटर साइंस, आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस आपने लिए एक बढ़िया ऑप्शन है। आज के समय में कई कंपनियों में इस लाइन वाले युवाओं की जरूरत होती है। कंपनियां अपना काम आसान बनाने के लिए एआई का इस्तेमाल कर रही हैं। इसके लिए उन्हें ऐसे युवाओं की जरूरत होती है जो डेटा साइंस या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में एक्सपर्ट हों। इन पदों पर शुरुआती सैलरी ही लगभग 5 से 12 लाख रुपए सालाना तक हो सकती है। इसके अलावा कई अच्छे इंस्टिट्यूट इससे भी ज्यादा अच्छे पैकेज भी दिला सकते हैं।
मेडिकल क्षेत्र भी है अच्छा करियर ऑप्शन
जिन छात्रों ने 12वीं में PCB स्ट्रीम चुनी है उनके लिए मेडिकल क्षेत्र भी एक बढ़िया ऑप्शन हैं। ऐसे विद्यार्थियों के लिए एमबीबीएस एक बढ़िया विकल्प है। इसके लिए छात्रों को NEET UG की परीक्षा पास करना जरूरी है। एमबीबीएस की पढ़ाई आमतौर पर 5 से साढ़े 5 साल की होती है, जिसमें इंटर्नशिप भी शामिल है। एमबीबीएस पूरा होने के बाद आप किसी अच्छे अस्पताल में डॉक्टर के रूप में काम कर सकते हैं या अपना खुद का क्लिनिक भी शुरू कर सकते हैं। इस लाइन में भी सैलरी बहुत ही अच्छी होती है। इसके अलावा MD या MS जैसी विशेषज्ञता हासिल कर आप अपना करियर और भी बेहतर बना सकते हैं।
चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA)
जिन छात्रों के पास 12वीं में कॉमर्स स्ट्रीम होती है इनके लिए CA एक बढ़िया करियर ऑप्शन है। इसमें आपको टैक्सेशन, ऑडिटिंग और फाइनेंशिलयल मैनेजमेंट जैसे बड़े क्षेत्रों में काम करने का मौका मिलता है। इसमें शुरुआती सैलरी सालाना 7 से 12 लाख रुपये तक मिलती है।
यह भी पढ़ें: Healthcare Jobs: झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन में 1038 पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन
कमर्शियल पायलट ट्रेनिंग
अगर आपको आसमान में उड़ना पसंद है, तो कमर्शियल पायलट बनना भी आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसके लिए 12वीं में फिजिक्स और मैथ्स विषय होना जरूरी है। इसके बाद डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) के नियमों के अनुसार ट्रेनिंग और लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी करनी होती है। एयरलाइन और अनुभव के आधार पर शुरुआती पैकेज ही काफी बड़ा होता है।