
CAT 2025 Notification: कॉमन एडमिशन टेस्ट 2025 यानी कैट (CAT) का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। भारतीय प्रबंधन संस्थान यानी आईआईएम (IIM) 30 नवंबर 2025 को कॉमन एडमिशन टेस्ट आयोजित करेगा। इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार कैट की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
STEP 2. फिर वैलिड ईमेल और मोबाइल नंबर के साथ रजिस्ट्रेशन करें।
STEP 3. पर्सनल, शैक्षणिक और कार्य अनुभव डिटेल्स भरें।
STEP 4. अब जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
STEP 5. आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
STEP 6. फॉर्म को सबमिट करें और कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड करें।
कब से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन
बता दें कि कैट 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 1 अगस्त को सुबह 10 बजे शुरू होगी और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 13 सितंबर 2025 शाम 5 बजे तक है।
कब होगी कैट की परीक्षा
कैट 2025 की परीक्षा 30 नवंबर को आयोजित की जाएगी, यह परीक्षा तीन सत्रों में आयोजित होगी। इस परीक्षा को कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित करवाया जाएगा। परीक्षा का आयोजन देश के लगभग 170 शहरों में स्थित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।
रजिस्ट्रेशन शुल्क
वहीं, अगर कैट परीक्षा के रजिस्ट्रेशन शुल्क की बात की जाए, तो अन्य सभी श्रेणियों के लिए 2600 रुपए शुल्क जमा करना होगा, तो वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों को 1300 रुपए जमा करना होगा।