Train Cancelled: भारतीय रेल को देश की लाइफलाइन कहा जाता है. प्रतिदिन लाखों लोगों का किसी न किसी रूप में रेलवे से सीधा सरोकार होता है.. यदि एक दिन भी किसी रूट की कोई ट्रेन कैंसिल होती है तो हजारों यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है. यदि दर्जनों ट्रेनें कैसिल हो जाएं वो भी 15 दिनों के लिए तो परेशानी आना लाजमी है. जी हां रेलवे ने इन रूट्स की दर्जनों ट्रेनों को 11 जुलाई तक कैंसिल करने की घोषणा की है. यदि इन दिनों में कहीं जाना चाहते हैं तो कैंसिल ट्रेनों की सूची देखकर ही बुकिंग करें.. अन्यथा परेसानी में फंस सकते हैं..
इन कारणों के चलते कैंसिल हुई ट्रेनें
रेलवे के मुताबिक, गोंडा-बाराबंकी सेक्शन में करनैलगंज, सरयू, जरवल रोड और घाघराघाट जैसे स्टेशनों पर तीसरी लाइन का काम तेजी से चल रहा है. जिसकी वजह से कई ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है. अगर आप भी इस रूट से यात्रा करने की सोच रहे हैं. तो NTES ऐप या रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए सफर पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें. इसके अलावा भी कई रूट्स पर नवीन पटरी को जोड़ने का काम भी बताया जा रहा है..
कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट
ट्रेन नंबर 15031/32 गोरखपुर जंक्शन–लखनऊ एक्सप्रेस 1 जुलाई से 4 जुलाई तक कैंसिल रहेगी.
ट्रेन नंबर 15070 ऐशबाग–गोरखपुर जंक्शन एक्सप्रेस 1 जुलाई से 4 जुलाई तक कैंसिल रहेगी.
ट्रेन नंबर 15081/82 गोमतीनगर–गोरखपुर जंक्शन एक्सप्रेस 1 जुलाई से 4 जुलाई तक कैंसिल रहेगी.
ट्रेन नंबर 15033/34 लखनऊ–पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 1 जुलाई से 4 जुलाई तक कैंसिल रहेगी
ट्रेन नंबर 15069 गोरखपुर जंक्शन–ऐशबाग एक्सप्रेस 2 जुलाई से 5 जुलाई तक कैंसिल रहेगी.
ट्रेन नंबर 22424 अमृतसर–गोरखपुर जंक्शन एक्सप्रेस 29 जून को कैंसिल रहेगी.
ट्रेन नंबर 22423 गोरखपुर जंक्शन–अमृतसर एक्सप्रेस 30 जून को कैंसिल रहेगी.
ट्रेन नंबर 14010 आनंद विहार–बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस 25 जून से 2 जुलाई तक कैंसिल रहेगी.
ट्रेन नंबर 14009 बापूधाम मोतिहारी–आनंद विहार एक्सप्रेस 26 जून से 3 जुलाई तक कैंसिल रहेगी.
ट्रेन नंबर 4209 लखनऊ–चंडीगढ़ एक्सप्रेस 18 जून से 9 जुलाई तक कैंसिल रहेगी.
ट्रेन नंबर 4210 चंडीगढ़–लखनऊ एक्सप्रेस 19 जून से 10 जुलाई तक कैंसिल रहेगी.
ट्रेन नंबर 4520 भटिंडा–वाराणसी एक्सप्रेस 18 जून से 9 जुलाई तक कैंसिल रहेगी.
ट्रेन नंबर 4519 वाराणसी–भटिंडा एक्सप्रेस 19 जून से 10 जुलाई तक कैंसिल रहेगी.
ट्रेन नंबर 4213 आनंद विहार टर्मिनल–अयोध्या कैंट एक्सप्रेस 18 जून से 9 जुलाई तक कैंसिल रहेगी.
ट्रेन नंबर 4214 अयोध्या कैंट–आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 19 जून से 10 जुलाई तक कैंसिल रहेगी.
ट्रेन नंबर 4070 आनंद विहार टर्मिनल–राजगीर एक्सप्रेस 17 जून से 11 जुलाई तक कैंसिल रहेगी.
ट्रेन नंबर 4069 राजगीर–आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 17 जून से 11 जुलाई तक कैंसिल रहेगी.
यह भी पढ़ें: कैसे पता करें कि आपके नाम पर कोई और ले रहा राशन? ठगों से बचना है तो हो जाएं अलर्ट
शार्टटर्मिनेट ट्रेनों की लिस्ट
ट्रेन नंबर 07075 हैदराबाद–गोरखपुर स्पेशल 27 जून को गोमतीनगर में टर्मिनेट होगी.
ट्रेन नंबर 07076 गोरखपुर जंक्शन–हैदराबाद स्पेशल 29 जून को गोमतीनगर से चलाई जाएगी.
ट्रेन नंबर 19409 साबरमती–थावे एक्सप्रेस 26 जून व 3 जुलाई को गोमतीनगर में टर्मिनेट होगी.
ट्रेन नंबर 19410 थावे–साबरमती एक्सप्रेस 29 जून व 5 जुलाई को गोमतीनगर से चलाई जाएगी.
ट्रेन नंबर 22922 गोरखपुर–बांद्रा एक्सप्रेस 1 जुलाई को गोमतीनगर तक आएगी.
ट्रेन नंबर 22199 ग्वालियर–बलरामपुर एक्सप्रेस 2 जुलाई को चारबाग तक आएगी.
ट्रेन नंबर 22200 बलरामपुर–ग्वालियर एक्सप्रेस 3 जुलाई को चारबाग रेलवे स्टेशन से चलाई जाएगी.