IMD Alert: गर्मी के चलते दिल्ली एनसी आर सहित आस-पास के इलाकों में जीना मुहाल हो गया है. दिल्ली एनसीआर में तो पॅाल्यूशन के चलते एसी भी राहत नहीं दे रही है. लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं है. आज से लेकर अगले तीन दिनों तक वेस्ट यूपी के कई जिलों व दिल्ली में मानसून की दस्तक हो जाएगी. मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली में तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावनाएं हैं. वहीं पंजाब में दस दिन पहले ही मानसून पहुंच चुका है. वहां पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है. आइये जानते हैं क्या है मौसम विभाग की चेतावनी..
येलो अलर्ट जारी
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रविवार को येलो अलर्ट जारी करते हुए राजधानी में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाओं की चेतावनी दी है. वहीं दिल्ली से सटे वेस्ट यूपी के जिलों जैसे नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ आदि में भी बारिश की चेतावनी दी गयी है..साथ ही लोगों के से सावधानी बरतने की भी अपील की है. खासकर उन इलाकों में जहां जलभराव की ज्यादा समस्या है..
तापमान में गिरावट, बढ़ी उमस
सोमवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा. शाम के समय हवा में नमी का स्तर 78% तक पहुंच गया, जिससे उमस में भी इजाफा हुआ. दक्षिणी और पश्चिमी दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई. जहां सफदरजंग में 2.6 मिमी, लोधी रोड पर 0.2 मिमी और पलम में 0.4 मिमी बारिश हुई.
मॉनसून देगा समय से पहले दस्तक
मौसम विभाग के मुताबिक, इस बार दिल्ली में मॉनसून 27-30 जून से पहले ही दस्तक दे सकता है. अनुमान है कि 24 जून तक मॉनसून राजधानी में प्रवेश कर जाएगा. जून महीने में अब तक 87.8 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से करीब 18% ज्यादा है.
अ