
IMD Alert: दिल्ली एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है. पिछले कई दिनों से लगातार कई राज्यों में लगातार बारिश हो रही है. जिससे आम जनता का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है.. यही नहीं कुछ राज्यों में तो इतनी बारिश हुई है कि बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं.. इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर प्रदेश के लगभग 25 जिलों सहित कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है. बताया जा रहा है कि कई क्षेत्रों में तो घरों से निकलना तक मुश्किल होगा..
जानें क्या है चेतावनी
मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार आज, 31 जुलाई को अगले कुछ घंटों में राजस्थान, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में कई जगह भारी बारिश होगी.. वहीं एनसीआर से सटे मेरठ, मुज्जफरनगर हापुड़ सहित यूपी के दर्जनभर जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है. बताया जा रहा है कि बारिश का सिलसिला 7 अगस्त तक लगातार चलेगा. जिसके चलते लोगों को घरों में कैद होना पड़ेगा.. इन राज्यों में कई इलाकों में तेज़ हवाएं, हल्की बारिश और बिजली गिरने का भी अनुमान है।
भूस्खलन का कहर
वहीं उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से नदियां उफान पर हैं और कई सड़कों पर भूस्खलन ने यातायात रोक दिया है... प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा से बचने की सलाह दी है.. वहीं बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को स्थान परिवर्तन के लिए भी बोला गया है.. वहीं झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और ओडिशा में बाढ़ जैसे हालात हैं... कई इलाकों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं और कुछ जगहों पर बच्चों को रेस्क्यू किया गया है। सड़कों पर पानी भरने से रोजमर्रा की जिंदगी थम गई है।