Railway Cancelled Trains List: अगर आप भी अगले तीन दिन यानि 7,8 और 9 को कहीं ट्रेन से यात्रा का प्लान कर रहे हैं तो थोड़ा रूक जाइये. क्योंकि रेलवे ने इन तीन दिनों के लिए दर्जनों ट्रेनों को कैंसिल किया है. जिनमें एक्सप्रेस व सुपर फास्ट ट्रेनें शामिल हैं. वहीं कुछ ट्रेनें पैसेंजर भी हैं. इसलिए कहीं भी जाने से पहले कैंसिल ट्रेनों की सूची जरूर देखें. अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. रेलवे ने कैंसिल ट्रेनों के पीछे नए ट्रैक का निर्माण का कारण बताया है.
इन रूट्स की ट्रेनें हुई कैंसिल
आपको बता दें रेलवे की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक जबलपुर डिविजन के न्यू कटनी जंक्शन पर बड़े डेवपेलमेंट काम किए जा रहे हैं. जिस वजह से रेलवे को कई ट्रेनें कैंसिल करनी पड़ती है. रेलवे की ओर से रेल पटरियों को जोड़ने के लिए और मेंटेनेंस के काम के लिए कई ट्रेनों के रूट भी बदले गए हैं. इसलिए सफर से पहले चेक कर लें इन ट्रेनों की जानकारी. आप ऑनलाइन भी जानकारी हासिल कर सकते हैं..
ये ट्रेनें हुई कैंसिल
ट्रेन नंबर 11265 जबलपुर-अंबिकापुर एक्सप्रेस 7 जून के लिए कैंसिल.
ट्रेन नंबर11266 अंबिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस 8 जून के लिए कैंसिल.
ट्रेन नंबर 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस 7 जून के लिए कैंसिल.
ट्रेन नंबर 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस 9 जून के लिए कैंसिल.
ट्रेन नंबर 11751 रीवा-चिरमिरी एक्सप्रेस 4, 6 जून के लिए कैंसिल.
ट्रेन नंबर 11752 चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस 5, 7 जून के लिए कैंसिल.
ट्रेन नंबर 12535 लखनऊ-रायपुर गरीबरथ एक्सप्रेस 5 जून के लिए कैंसिल.
ट्रेन नंबर 12536 रायपुर-लखनऊ गरीबरथ एक्सप्रेस 6 जून के लिए कैंसिल.
यह भी पढ़ें: इस एक गलती से खराब हो सकती है इनवर्टर की बैटरी, जानें कैसे रखना होता है ख्याल
ट्रेन नंबर 22867 निजामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस 6 जून के लिए कैंसिल.
ट्रेन नंबर 22868 दुर्ग-निजामुद्दीन हमसफर एक्सप्रेस 7 जून के लिए कैंसिल.
ट्रेन नंबर 18205 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस 5 जून के लिए कैंसिल.
ट्रेन नंबर 18206 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस 7 जून के लिए कैंसिल.
ट्रेन नंबर 51755 चिरमिरी-अनूपपुर पैसेंजर 5, 7 जून के लिए कैंसिल.
ट्रेन नंबर 51756 अनूपपुर-चिरमिरी पैसेंजर 5, 7 जून के लिए कैंसिल.
ट्रेन नंबर 61601 कटनी-चिरमिरी मेमू 7 जून के लिए कैंसिल.
ट्रेन नंबर 61602 चिरमिरी-कटनी मेमू 8 जून के लिए कैंसिल.