CBSE New Datesheet: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (CBSE) ने 10वीं और 12वीं कक्षा के डेटशीट में कुछ बदलाव किए हैं। बोर्ड की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार 3 मार्च 2026 को होने की वाली परीक्षा की तारीख को आगे बढ़ाया गया है। 3 मार्च के अलावा अन्य परीक्षाएं पहले से निर्धारित समय के अनुसार की आयोजित होगीं। तो आइए जानते हैं 3 मार्च वाली परीक्षा किस दिन होगी।
इस दिन होगी परीक्षा
आपको बता दें कि सीबीएसई की ओर से जारी की गई जानकारी के अनुसार 3 मार्च को होने वाली परीक्षा को आगे की तारीख में शिफ्ट कर दिया गया है। 10 वीं कक्षा की 3 मार्च को होने वाली परीक्षा अब 11 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। वहीं 12 वीं कक्षा की 3 मार्च को होने वाली परीक्षा 10 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। बता दें कि यह फैसला कुछ प्रशासनिक कारणों से लिया गया है। बोर्ड ने जानकारी दी है कि बोर्ड की ओर से जो प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे, उसमें अपडेटेड टाइम टेबल अंकित होगा।
यह भी पढ़ें: CSIR UGC NET Answer Key: सीएसआईआर यूजीसी नेट की आसंर-की जारी, इस दिन तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
3 मार्च को कौन से पेपर थे
बता दें कि 3 मार्च को कक्षा 10वीं की तिब्बती, जर्मन, एनसीसी, भोटी, बोडो, तांगखुल, जापानी, भूटिया, स्पैनिश, कश्मीरी, मिजो, भाषा मेलायु, बिजनेस एलिमेंट्स, अकाउंटेंसी एलिमेंट्स की परीक्षा होनी थी, जो अब 11 मार्च को होगी। वहीं, कक्षा 12 वीं की 3 मार्च को विधि अध्ययन, मास मीडिया स्टडीज़, डिजाइन थिंकिंग की परीक्षा होनी थी, जो अब 10 अप्रैल को होगी।
इस दिन शुरू होगी परीक्षा
बता दें कि सीबीएसई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हो रही हैं। 10वीं की बोर्ड परीक्षा अब 11 मार्च को खत्म होंगी। 10वीं कक्षा की पहली परीक्षा गणित विषय की है और अंतिम परीक्षा फ्रेंच भाषा की। तो वहीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं अब 10 अप्रैल को खत्म होंगी। 12वीं की पहली परीक्षा बायोटेक्नोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप, शॉर्टहैंड विषय की है और अंतिम परीक्षा संस्कृत, डेटा साइंस और मल्टीमीडिया की है।