CBSE Class 10th Result 2026 Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं की परीक्षाओं में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड इस साल मैट्रिक का रिजल्ट उम्मीद से पहले जारी करने की तैयारी में है। कक्षा 10वीं का रिजल्ट अप्रैल के मध्य तक घोषित किया जा सकता है।
14 अप्रैल तक हो सकता है जारी
सूत्रों के अनुसार बोर्ड की ओर से परिणाम की घोषणा 14 अप्रैल तक की जा सकती है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक सटीक तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। बोर्ड का मकसद जल्द से जल्द रिजल्ट जारी करना है, क्योंकि क्लास 10 के दूसरे बोर्ड और कंपार्टमेंट एग्जाम 15 मई से शुरू होने वाले हैं। पहले फेज के रिजल्ट का समय पर पब्लिकेशन स्टूडेंट्स को तैयारी के लिए पूरा समय देने के लिए जरूरी है.
कौन दे सकता है दूसरी बोर्ड परीक्षा
आपको बता दें कि सीबीएसई की ओर से इस बार 10वीं की परीक्षाओं का आयोजन दो बार करवाया जाएगा। जो भी छात्र अभी जारी होने वाले रिजल्ट में फल हो जाते हैं या अच्छे अंक से पास नहीं हो पाते हैं, तो वे दूसरे फेज की परीक्षा में शामिल होकर अच्छे अंक प्राप्त कर परीक्षा पास कर सकेंगे। इससे छात्रों को साल खराब होने से बच जाएगा। हालांकि, पास होने वाले स्टूडेंट्स विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान एवं भाषा विषयों में से) केवल 3 विषयों की परीक्षा ही दे पाएंगे।
यह भी पढ़ें: UP Board Result 2026 Date: जानें यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट कब होंगे घोषित? यहां से कर सकेंगे डाउनलोड
कैसे चेक करें अपना रिजल्ट?
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर 'CBSE 10th Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
4. सबमिट बटन दबाते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
5. भविष्य के संदर्भ के लिए अपनी मार्कशीट का प्रिंटआउट जरूर ले लें।
ऐसे भी देख सकेंगे रिजल्ट
वेबसाइट के अलावा छात्र अपना रिजल्ट DigiLocker ऐप और SMS के जरिए भी प्राप्त कर सकेंगे। भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो होने की स्थिति में ये विकल्प काफी मददगार साबित होते हैं।