सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब छात्रों को अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी पहले मिलेगी, जिसके बाद वे री-वैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह बदलाव छात्रों को अपनी उत्तर पुस्तिकाओं को देखने और संभावित गलतियों को सुधारने का अवसर प्रदान करता है। इस तरह से छात्र पहले अपनी गलतियों को देख सकता है। इसमें गलतियों को समझते हुए तब वह आगे की प्रक्रिया की ओर बढ़ सकता है।
नए नियम इस प्रकार हैं
- री-वैल्यूएशन प्रक्रिया: अब दो-स्तरीय प्रक्रिया होगी, जिसमें पहले उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी मिलेगी। फिर री-वैल्यूएशन के लिए आवेदन किया जा सकता है।
- फोटोकॉपी: छात्रों को अपनी उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी प्राप्त करने के लिए आवेदन करना होगा।
- री-वैल्यूएशन के लिए आवेदन: फोटोकॉपी प्राप्त करने के बाद, छात्र री-वैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- परिणाम: री-वैल्यूएशन के नतीजे मई के दूसरे सप्ताह में ऐलान किया जाएंगे।
- इन बदलावों का लक्ष्य छात्रों को अधिक पारदर्शिता और अवसर प्रदान करना है।
सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड के नियम बदले
नए नियम के तहत विज्ञान के प्रश्नपत्र को तीन खंडों में विभाजित किया गया है। खंड क जीवविज्ञान के लिए, खंड ख रसायन विज्ञान के लिए और खंड ग भौतिक विज्ञान के लिए रखा गया है। इस दौरान छात्रों को हर सवाल का जवाब उसी खंड में लिखना होगा। इसी तरह सामाजिक विज्ञान को चार हिस्सों में बांटा गया है। इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र. इस तरह से छात्र किसी विषय का जवाब गलत भाग में लिख देते है तो उसे गलत माना जाएगा.