CBSE Board Result 2025: केन्द्रीय माध्यमिक बोर्ड ने 12वीं के परिणाम जारी कर दिये हैं. जबकि 10वीं का रिजल्ट कुछ ही देर में जारी होने वाला है. आपको बता दें कि सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2025 CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और digilocker.gov.in पर चेक कर सकते हैं. इसके साथ ही एसएमएस और उमंग ऐप के जरिए भी चेक कर सकते हैं. आपको बता दें कि इस बार 12वीं का परिणाम 88.39 प्रतिशत रहा है..
2 बजे आएगा 10th का रिजल्ट
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 12th कक्षा का परिणाम आज यानी 13 मई को जारी कर दिया गया है। आपको बता दें कि बोर्ड की ओर से पहले CBSE 12th Result 2025 जारी किया गया है। इसके बाद अब CBSE 10th Result 2025 की घोषणा की जाएगी।
यहां भी देख सकते हैं रिजल्ट
सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025 चेक करने की सुविधा digilocker.gov.in पर भी है. इसके साथ ही डिजिलॉकर की ऐप पर भी सीबीएसई रिजल्ट 2025 चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको 6 डिजिट सिक्योरिटी कोड का इस्तेमाल करके अपना डिजिलॉकर अकाउंट एक्टिवेट करना होगा. डिजिलॉकर पर भी ट्रैफिक बढ़ने की आशंका है. इसलिए अकाउंट पहले से एक्टिव कर लें. सीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए उमंग वेबसाइट/ऐप, IVRS और SMS सुविधाओं का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.