CTET Result 2026 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) फरवरी 2026 के रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर अपना रिजल्ट आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद सीटीईटी फरवरी 2026 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड डालें।
STEP 4. आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
लाइफटाइम वैलिड होगा स्कोरकार्ड
आपको बता दें कि सीबीएसई की ओर से निर्धारित नए नियम के मुताबिक सीटीईटी स्कोर कार्ड की वैलिडिटी लाइफटाइम के लिए रहेगी अर्थात एक बार एग्जाम क्वालीफाई करने के बाद आप इस स्कोर कार्ड का उपयोग सभी भर्तियों के लिए कर पाएंगे।
यह भी पढ़ें: JEE Main Admit Card 2026: जेईई मेंस सेशन 2 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
पासिंग नंबर कितना होता
बता दें कि सीटीईटी परीक्षा पास करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंक 60 प्रतिशत (90) अंक पासिंग नंबर होता है, जबकि आरक्षित वर्ग SC/ST/OBC/PwD वर्ग के लोगों के लिए 55 प्रतिशत (82.5) अंक पासिंग नंबर होता है। बता दें, पेपर 1 पास करने वाले अभ्यर्थी कक्षा 1 से लेकर 5वीं तक और पेपर 2 एग्जाम क्वालीफाई करने पर उम्मीदवार कक्षा 6 से लेकर 8 तक पढ़ाने के लिए पात्र हो जाते हैं।
कब हुई थी परीक्षा
आपको बता दें कि सीटीईटी फरवरी 2026 परीक्षा का आयोजन 7 और 8 फरवरी को किया गया था। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। पहली शिफ्ट में पेपर II के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी और दूसरी शिफ्ट में पेपर I के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी।