
CTET Exam Date 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। जो उम्मीदवार सीटीईटी परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एग्जाम शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी अब जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। सीबीएसई की ओर से जल्दी ही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिसकी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी की जाएगी।
इस दिन होगी परीक्षा
सीबीएसई की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा का आयोजन 8 फरवरी 2026 को किया जाएगा। परीक्षा देश भर के 132 शहरों में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कुल 20 भाषाओं में आयोजित कराई जाएगी। सीबीएसई जल्द ही सीटीईटी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर सकता है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आवेदन प्रक्रिया नवंबर के पहले सप्ताह से शुरू होने की संभावना है। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
ऐसे कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद CBSE CTET 2026 लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
STEP 4. आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य
आपको बता दें कि शिक्षा मंत्रालय की ओर से CBSE द्वारा CTET परीक्षा आयोजित की जाती है। ये एक शिक्षक पात्रता परीक्षा है, जो राष्ट्रीय स्तर पर आयोजिक की जाती है। यह स्कूलों में क्लास 1 से लेकर 8 तक पढ़ाने के लिए अनिवार्य योग्यता परीक्षा है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आपके पास ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है।