CTET Answer Key 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से फरवरी 2026 में हुई 'केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा' (CTET) की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं और अपने प्रश्न-उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें आंसर-की
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद 'View/Challenge Answer Key– CTET 2026' लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
STEP 4. आपकी आंसर-की आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
STEP 5. अंत में आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रश्न-उत्तरों का कर सकते हैं मिलान
आपको बता दें कि प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर उम्मीदवार अपने प्रश्न-उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। वहीं, अगर कोई भी उम्मीदवार किसी भी प्रकार के प्रश्न-उत्तर से संतुष्ट नहीं है, तो वे तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से उस पर ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। अगर आपके द्वारा किया गया दावा सही पाया जाएगा तो उसके लिए अंक प्रदान किए जाएगा।
यह भी पढ़ें: UPSC 440वीं रैंक का दावा निकला फर्जी...जिस युवक को पहनाई थी माला, अब उसी की तलाश में दबिश दे रही पुलिस
कितनी जमा करनी होगी ऑब्जेक्शन फीस
बता दें कि आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवार को प्रत्येक प्रश्न के रूप में 1000 रुपये ऑब्जेक्शन फीस के रूप में जमा करना अनिवार्य है। बगैर ऑब्जेक्शन फीस के आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। अभ्यर्थियों द्वारा उठाई गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और रिजल्ट घोषित किया जाएगा। रिजल्ट से संबंधित नई अपडेट के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।
कब हुई थी परीक्षा
आपको बता दें कि सीटीईटी फरवरी 2026 परीक्षा का आयोजन 7 और 8 फरवरी को किया गया था। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी।पहली शिफ्ट में पेपर II के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी और दूसरी शिफ्ट में पेपर I के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी नजर बनाए रखें।