CBSE School New Rules: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने स्कूलों में छात्रों की सुरक्षा को और पुख्ता बनाने के लिए एक सख्त कदम उठाए हैं। जारी आदेश के अनुसार अब सभी स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य हो गया है। सीबीएसई ने यह फैसला स्कूलों में बढ़ती घटनाओं और छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है।
कहां-कहां लगाएं जाएंगे कैमरे
बता दें कि अब हर स्कूल में क्लास रूम, कॉरिडोर, एंट्री-एग्जिट गेट और लैब्स में सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य होगा। बोर्ड के नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, स्कूल के मेन गेट, क्लासरूम, स्टाफ रूम, लैब, लाइब्रेरी, कैंटीन, खेल के मैदान, और शौचालय के बाहर के हिस्से जैसे सभी अहम जगहों पर हाई-क्वालिटी कैमरे लगाना अनिवार्य है।
15 दिनों की रिकॉर्डिंग रखना होगा सुरक्षित
सीबीएसई का कहना है कि सभी कैमरों की रियल-टाइम ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग हो और कम से कम 15 दिनों की रिकॉर्डिंग को सुरक्षित रखा जाए। क्योंकि अगर कोई शिकायत आती है, तो उसका वीडियो प्रूफ जरूरी होता है। साथ ही सीबीएसई का कहना है कि यदि कोई स्कूल नियमों का पालन नहीं करता है, तो उसके लिए कार्रवाई की जा सकती है।
बच्चों की सुरक्षा के लिए कदम
बच्चों को सुरक्षित माहौल देना स्कूल की जिम्मेदारी है। सीबीएसई का यह कदम बच्चों को एक सुरक्षित माहौल देने की दिशा में बड़ा और जरूरी कदम माना जा रहा है। अब कैमरे से स्कूलों की निगरानी होगी तो स्कूलों का माहौल और भी सुपक्षित बनने की उम्मीद है।