CBSE Re-evaluation 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं क्लास के बच्चों के लिए वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस प्रक्रिया के शुरू होने के साथ ही भारी संख्या में छात्रों ने वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन किया है। बोर्ड द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार, 3 जून को रात 9:30 बजे तक पोर्टल ने वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए 56,000 से ज़्यादा छात्र सफलतापूर्वक आवेदन कर चुके हैं।
बोर्ड ने एक्स पर किया पोस्ट
सीबीएसई ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर बताया कि आज रात 9:30 बजे तक पोर्टल पर सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए 56000 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। आज दोपहर वेबसाइट पर हुए 3.8 मिलियन पैकेट के डिनायल ऑफ सर्विस अटैक को सफलतापूर्वक विफल कर दिया गया। आगे लिखा कि हमारी टेक्निकल टीमें परफॉर्मेंस पर लगातार नजर रख रही हैं और छात्रों को ज्यादा आसान, तेज और बिना किसी रुकावट के अनुभव देने के लिए सुधार कर रही हैं।
बैंक को लेकर दी थी जानकारी
आपको बता दें कि इससे पहले बोर्ड ने अपडेट दिया था कि जून की दोपहर के अनुसार 43,980 हजार छात्रों ने आवेदन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। इसके साथ ही बोर्ड ने इस दौरान बैंक को लेकर भी जानकारी दी थी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आवेदन शुल्क जमा करने के लिए छात्रों को किसी खास बैंक में खाता खोलने की जरूरत नहीं है। आवेदन शुल्क का भुगतान UPI, नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड के जरिए किया जा सकता है।
CBSE Verification & Re-evaluation Portal update:
— CBSE HQ (@cbseindia29) June 3, 2026
The portal has accepted more than 56000 applications for verification and re-evaluation as of 9: 30PM today.
This afternoon a 3.8 Million packet Denial of service attack on the website was successfully thwarted.
Our technical…
आवेदन की अंतिम तारीख
सीबीएसई ने री-वैल्यूएशन और वेरिफिकेशन के लिए ऑनलाइन विंडो 2 जून से खोली थी, जो 6 जून 2026 की रात तक खुली रहेगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद किसी भी परिस्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। साथ ही, इस बार ऑफलाइन आवेदन की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है, छात्रों को केवल ऑनलाइन माध्यम से ही फॉर्म भरना होगा। वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए जो छात्र आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें सीबीएसई के आधिकारिक Post-Result Activities Portal पर जाकर आवेदन करना होगा।
कितना लगेगा शुल्क
सीबीएसई ने छात्रों को राहत देने के लिए अपनी फीस में भारी कटौती की है। छात्रों को तकनीकी गलतियों की जांच के लिए ₹100 प्रति उत्तर पुस्तिका शुल्क देना होगा। जबकि किसी प्रश्न के री-वैल्यूएशन के लिए छात्रों को 25 रुपये प्रति प्रश्न के हिसाब से शुल्क देना होगा। वहीं, अगर री-इवैल्यूएशन के बाद किसी छात्र के नंबरों में बढ़ोतरी होती है, तो बोर्ड द्वारा ली गई पूरी फीस छात्र को वापस कर दी जाएगी।