CBSE Supplementary Exams 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के सप्लीमेंट्री एग्जाम्स का टाइम टेबल जारी कर दिया है। जिन भी स्टूडेंट्स ने सप्लीमेंट्री एग्जाम के लिए आवेदन किया था उनकी परीक्षाएं 15 जुलाई से शुरू हो रही हैं। बता दें कि सीबीएसई स्पलीमेंट्री एग्जाम्स की डेटशीट ऑनलाइन माध्यम से बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bse.gov.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध करवाई गई है। छात्र साइट पर जाकर सप्लीमेंट्री एग्जाम का शेड्यूल देख सकते हैं।
15 जुलाई से शुरू होंगी परीक्षाएं
शेड्यूल के मुताबिक 10वीं के सप्लीमेंट्री एग्जाम्स 15 जुलाई से 22 जुलाई तक होंगे, जबकि 12वीं के सप्लीमेंट्री एग्जाम्स 15 जुलाई को एक ही दिन के लिए आयोजित किए जाएंगे। बता दें कि CBSE सप्लीमेंट्री परीक्षा उन छात्रों के लिए होती है, जो स्टूडेंट्स रेगुलर बोर्ड परीक्षा में सफल नहीं हो पाते हैं या अपने नंबरों में सुधार करना चाहते हैं। इस परीक्षा के जरिए वे अगला शैक्षणिक सत्र गंवाए बिना अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं।
एक ही पाली में होंगी परीक्षाएं
बता दें कि सीबीएसई बोर्ड के सप्लीमेंट्री परीक्षाओं का आयोजन एक ही पाली में होगा, लेकिन कुछ पेपर्स को हल करने के लिए 3 घंटे तो वहीं, कुछ को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। कुछ पेपर का आयोजन सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा, तो कुछ पेपर्स का समय सुबह 10:30 से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा। स्टूडेंट्स को अपने साथ एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र पर ले जाना जरूरी होगा, इसके बिना किसी भी स्टूडेंट को एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी। सीबीएसई सप्लीमेंट्री एग्जाम्स 2025 के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे।