CBSE CSSS 2025: अगर आपने इसी साल 12TH का एग्जाम अच्छे अंको से पास कर लिया है। या आप पहले से ही ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे हैं । आपके पास आगे की पढ़ाई करने के लिए पैसे नही है। आपके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नही है तो आपको अब टेंशन लेने की जरूरत नही है। आगे पढ़ने का सपना आपका केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( CBSE) पूरा करेगा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( CBSE) ने एक स्कीम लांच की है। जिसका पूरा नाम है 'सेंट्रल सेक्टर स्कीम ऑफ स्कॉलरशिप फॉर कॉलेज एंड यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स (CSSS)' है। उच्च शिक्षा विभाग की इस योजना के तहत गरीब मेधावी छात्रों को लाभ मिलेगा।
CBSE ने ऑफिसियल नोटिस जारी कर दी जानकारी
सीबीएसई ने यह जानकारी अपनी ऑफिसियल बेवसाइट के माध्यम से दी है। जानकारी के मुताबिक कॉलेज और यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे छात्र स्कॉलरशिप के लिए scholarships.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अगर आपको पहले से स्कॉलरशिप मिल रही है तो इसे रिन्यू कर सकते हैं। इस योजना में वे छात्र भी शामिल हैं जो 1st ईयर (2024), 2nd ईयर (2023), 3rd ईयर (2022) और 4th ईयर (2021) में पढ़ रहे हैं।
कितनी मिलेगी स्कॉलरशिप
जो छात्र ग्रेजुएशन कर रहे हैं उन्हे पर साल 12 हजार रुपये मिलेंगे। वहीं जो छात्र पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे उन्हे 20000 रुपए मिलेंगे। इस योजना का उद्देश्य गरीब व जरूरतमंद छात्रों की पढाई के खर्च में आर्थिक मदद करना है। यह स्कॉलरशिप EWS कैटेगरी में आने वाले छात्रों के लिए ही है।
रजिस्ट्रेशन कैसे करें
स्कॉलरशिप मे फार्म भरने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर 2025 है। इस स्कॉलरशिप योजना के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल scholarships.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद CBSE के नोटिस के मुताबिक स्कॉलरशिप के लिए छात्रों को अपने कॉलेज या यूनिवर्सिटी से एप्लीकेशन को वेरीफाई करवाना होगा। वेरिफिकेशन में छात्र पात्रता पूरी करने वाले छात्र स्कॉलरशिप के अप्लाई कर सकते हैं।