
Central Bank Credit Officer Result: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से क्रेडिट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.centralbankofindia.co.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। क्रेडिट ऑफिसर का फाइनल रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। क्रेडिट ऑफिसर का फाइनल रिजल्ट देखने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.centralbankofindia.co.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद “Credit Officer Final Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर पीडीएफ फॉर्मेट में ओपन हो जाएगा।
STEP 4. रिजल्ट देखने के बाद अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
कब हुई थी परीक्षा
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से क्रेडिट ऑफिसर की भर्ती लिखित परीक्षा का आयोजन 5 अप्रैल 2025 को किया गया था। इसके बाद 23 से 29 जुलाई 2025 तक व्यक्तिगत साक्षात्कार का आयोजन किया गया था। इस भर्ती के जरिए कुल 1000 पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवारों को जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-I में क्रेडिट ऑफिसर के रूप में शामिल किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 48480-85920 रुपये तक प्रति माह वेतन दिया जाएगा।