
CWC Recruitment 2025: सेंट्रल वेयरहाउंसिंग कॉर्पोरेशन की ओर से जूनियर पर्सनल असिस्टेंट और जूनियर एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 22 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cewacor.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 नवंबर 2025 तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cewacor.nic.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 22 पदों को भरा जाएगा। जिसमें जूनियर पर्सनल असिस्टेंट के 16 पद और जूनियर एग्जीक्यूटिव (राजभाषा) के 06 पद शामिल है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। वहीं उम्र सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: CSIR UGC NET Registration: सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आज, फटाफट करें अप्लाई
आवेदन शुल्क
वहीं आवेदन शुल्क की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/एक्स सर्विसमैन और महिला उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं अन्य वर्ग अनारक्षित/ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 1350 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा।